फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Secret revealed in ATS interrogation, Mafia Atiq had ordered weapons from Gurdaspur in Punjab

बड़ा खुलासा : एटीएस की पूछताछ में खुला राज, माफिया अतीक ने पंजाब के गुरदासपुर से मंगाए थे हथियार

Sun, 16 Apr 2023 02:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Apr 2023 02:12 AM IST
सार

माफिया अतीक अहमद व अशरफ के पाकिस्तान लिंक की जांच में जुटी एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड) की पूछताछ में अहम राज का खुलासा हुआ है। यह बात सामने आई कि अतीक ने पंजाब के गुुरदासपुर से हथियार मंगाए थे।

विज्ञापन
Secret revealed in ATS interrogation, Mafia Atiq had ordered weapons from Gurdaspur in Punjab
Prayagraj News : माफिया अतीक को कोर्ट में पेश किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक अहमद व अशरफ के पाकिस्तान लिंक की जांच में जुटी एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड) की पूछताछ में अहम राज का खुलासा हुआ है। यह बात सामने आई कि अतीक ने पंजाब के गुुरदासपुर से हथियार मंगाए थे। हथियार कैसे और कब मंगाए गए थे, इसकी तहकीकात चल रही है। धूमनगंज थाने में लगातार दूसरे दिन दोनों से एटीएस अफसरों ने चार घंटे तक पूछताछ की। एक दिन पहले भी एटीएस की चार सदस्यीय टीम ने दोनों भाइयों से पूछताछ की थी।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर 12.30 बजे के करीब एक बार फिर एटीएस की टीम धूमनगंज थाने पहुंची। दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंची एटीएस की टीम में सात सदस्य शामिल थे। थाने पहुंचने के बाद टीम ने पहले अतीक व अशरफ को बुलाकर एक साथ पूछताछ की। करीब डेढ़ घंटे तक साथ में पूछताछ करने के बाद टीम ने एक ब्रेक लिया और फिर दोनों को अलग-अलग बुलाकर सवाल पूछे गए।

विज्ञापन

पाकिस्तान ड्रोन से गुरदासपुर में गिराता है हथियार

करीब एक-एक घंटे तक दोनों से गहन पूछताछ हुई। सूत्रों का कहना है कि शनिवार को हुई पूछताछ में सबसे अहम बात यह सामने आई कि अतीक ने पंजाब के गुरदासपुर से हथियार मंगाए थे। यह जानकारी इसलिए भी बेहद अहम है कि यह वह जगह है, जहां अक्सर पाकिस्तानी ड्रोन से हथियार, ड्रग्स आदि गिराए जाने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। फिलहाल एटीएस इस बात की जानकारी करने में जुटी हुई है कि हथियार कब, कैसे मंगाए गए।

विज्ञापन

पंजाब के मददगार का नहीं बताया नाम

एटीएस की टीम लगातार अतीक व अशरफ से पंजाब के उस स्थानीय कनेक्शन के संबंध में राज उगलवाने की कोशिश करती रही, जो अतीक को हथियार पहुंचाता था। हालांकि फिलहाल उन्होंने उसका नाम नहीं बताया। ऐसे में एटीएस पता लगाने में जुटी है कि अतीक के जेल जाने के बाद उसका कोई ऐसा करीबी था जो पंजाब आता-जाता रहा हो। उस स्थानीय कनेक्शन का नाम सामने आना इसलिए भी बेहद जरूरी है, क्योंकि अतीक ने यह भी बयान किया है कि उसी कनेक्शन के जरिए जम्मू-कश्मीर में दहशतगर्द को भी हथियारों की सप्लाई की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed