फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Search operation conducted in alluvial areas in search of Shaista, fear of constant change of location

Prayagraj : शाइस्ता की तलाश में कछारी इलाकों में चलाया गया सर्च ऑपरेशन, लगातार ठिकाना बदलन की आशंका

Thu, 20 Apr 2023 09:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Apr 2023 09:47 PM IST
सार

अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में बृहस्पतिवार को भी कौशांबी के कछारी इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस का कहना है कि अलग अलग सूत्र शाइस्ता के कछारी इलाकों में छिपे होने की बात बता रहे हैं।

विज्ञापन
Search operation conducted in alluvial areas in search of Shaista, fear of constant change of location
अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में बृहस्पतिवार को भी कौशांबी के कछारी इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस का कहना है कि अलग अलग सूत्र शाइस्ता के कछारी इलाकों में छिपे होने की बात बता रहे हैं। इसी कारण पुलिस ने अपना पूरा ध्यान कछारी इलाकों में केंद्रित कर दिया है।

विज्ञापन

अतीक और अशरफ की हत्या और असद के एनकाउंटर के बाद अतीक की पत्नी शाइस्ता ही उमेश पाल हत्याकांड में मोस्ट वांटेड है। पुलिस का कहना है कि अतीक के जेल में रहने के दौरान शाइस्ता ने ही गिरोह की कमान संभाली थी। उमेश पाल की हत्या की पूरी साजिश शाइस्ता के ही नेतृत्व में रची गई थी। पुलिस शाइस्ता की खोज में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शाइस्ता कहीं बाहर नहीं भागी है।

विज्ञापन

उनके तमाम करीबियों को पकड़ा गया। उनसे पूछताछ में यही पता चला है कि वह कछारी इलाके में छिपी है। वह बार बार अपना ठिकाना बदल रही है। बुधवार और बृहस्पतिवार को धूमनगंज, कैंट और पूरामुफ्ती के कछारी इलाकों में ड्रोन कैमरे से खोजबीन की गई। बृहस्पतिवार को करीब डेढ़ सौ घरों में शाइस्ता की खोजबीन की गई। महिला पुलिस भी टीम के साथ रही। पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि शाइस्ता के साथ तीन और महिलाएं हैं जिनमें अतीक की बहन आयशा नूरी भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed