{"_id":"60d356ddf6c6dc575f10588e","slug":"search-for-the-wanted-starts-jharkhand-police-will-be-helped","type":"story","status":"publish","title_hn":"वांछितों की तलाश शुरू, झारखंड पुलिस ली की जाएगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वांछितों की तलाश शुरू, झारखंड पुलिस ली की जाएगी मदद
Wed, 23 Jun 2021 09:14 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 23 Jun 2021 09:14 PM IST
सार
- दो शातिर जामताड़ा, एक वाराणसी और एक प्रतापगढ़ का रहने वाला
विज्ञापन
Crime Scene
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जामताड़ा के साइबर शातिरों के मददगारों राहुल पांडेय और धीरज पांडेय को जेल भेजने के बाद पुलिस अब इस मामले के वांछितों की तलाश में जुट गई है। पुलिस जानती है कि इस खेल के असली खिलाड़ी जामताड़ा के ही रहने वाले हैं। उनकी तलाश के लिए झारखंड पुलिस से बात की गई है। फिलहाल खुल्दाबाद में जामताड़ा के दो शातिरों के साथ ही वाराणसी और प्रतापगढ़ के रहने वाले एक एक शातिरों को भी वांटेड किया गया है।
खुल्दाबाद, करेली और नारकोटिक्स सेल ने मंगलवार को करेली से प्रतापगढ़ के फतनपुर के धीरज पांडेय और रानीगंज के राहुल पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उनके पास से 83 हजार रुपये नकद, विभिन्न कंपनियों के सिमकार्ड समेत ठगी में प्रयोग होने वाली तमाम चीजें बरामद की थीं। पूछताछ में पता चला था कि दोनों जामताड़ा में बैठे साइबर शातिरों के लिए उन्होंने महज 20 दिनों करोड़ों का वारा न्यारा कर दिया था। इंस्पेक्टर खुल्दाबाद वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि इस मुकदमे में जामताड़ा के दो शातिरों तथा वाराणसी और प्रतापगढ़ के एक एक शातिर को वांटेड किया गया है।
चारों वांछितों की आईडी और फोन नंबर के आधार पर उनके बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। इस बात की भी संभावना है कि जामताड़ा के शातिरों ने धीरज और राहुल को भी अपनी गलत आईडेंटिटी बताई हो। जांच शुरू हो गई है। कुछ ही दिन में वांछितों की तलाश में एक टीम जामताड़ा जाएगी। झारखंड पुलिस से भी मदद ली जा रही है। शातिरों के मोबाइल नंबर तथा अन्य जानकारियों झारखंड पुलिस को मुहैया कराई गई हैं।