{"_id":"5dc858088ebc3e5b322d7cf3","slug":"scooty-riding-young-man-dies-of-scorpio-allahabad-news-ald259820098","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत
विज्ञापन
Scooty riding young man dies of Scorpio
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। कैंट थाना क्षेत्र के पोलो ग्राउंड के पास स्कार्पियो की टक्कर से स्कूटी चला रहे बीएचएस के छात्र आदित्य भार्गव की मौत हो गई। रविवार की शाम तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सामने से स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। आदित्य उछलकर दूर जा गिरा। स्कार्पियो भी पेड़ से टकरा गई। पुलिस के मुताबिक गाड़ी इविवि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव की है। उस पर ‘छात्रसंघ अध्यक्ष इविवि’ लिखा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
लूकरगंज के रहने वाले व्यवसायी संदीप भार्गव का बेटा आदित्य भार्गव (17) बीएचएस में कक्षा 11 का छात्र था। रविवार की शाम वह स्कूटी से दोस्तों से मिलने जा रहा था। पोलो ग्राउंड के पास अनियंत्रित स्कार्पियो ने आदित्य को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबर्दस्त था कि आदित्य उछलकर कई मीटर दूर जा गिरा। घटना के बाद स्कार्पियो एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर मारने के बाद आरोपी स्कार्पियो छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। उस समय आदित्य की सांसें चल रही थीं। उसे तुरंत एसआरएन अस्पताल भेजा गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने कुछ देर बाद आदित्य के घरवालों को संपर्क किया तो परिवार में हाहाकार मच गया। माता-पिता तथा परिवार के अन्य लोग रोते बिलखते हास्पिटल की ओर भागे।
जिस स्कार्पियो से एक्सीडेंट हुआ था, उस पर ‘छात्रसंघ अध्यक्ष इविवि’ लिखा हुआ है। उस पर बैठे हुए सभी आरोपी भाग निकले हैं। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि गाड़ी नंबर के आधार पर पता चला है कि वह गाड़ी छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव की है। तहरीर मिलने पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
दोस्त से अंतिम बार बोला ‘बस दो मिनट में पहुंच रहा हूं’
0 दो मिनट बाद फोन किया तो मोबाइल हो गया स्विच आफ
प्रयागराज। आदित्य भार्गव ने रविवार की शाम अपने दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाया था। मां अंजली से उसने बताया कि वह दोस्तों से मिलने जा रहा है। अंजली ने उसे बस इतना कहा था कि जल्दी घर आ जाना। यही उसके अंतिम वाक्य थे। यही कहकर आदित्य घर से निकल गया था। घर से निकलकर उसने दोस्तों को बताया कि सभी लोग इंदिरा चौराहे पर मिलें, वह वहीं आ रहा है।
इधर दोस्त इंदिरा गांधी चौराहे के पास उसका इंतजार कर रहे थे। अंतिम बार जब उसके दोस्त ने उसे फोन किया तो उसने कहा कि ‘बस दो मिनट में पहुंच रहा हूं’। यही उसकी अंतिम बात थी। कुछ मिनट बाद दोस्तों ने जब दोबारा फोन किया तो मोबाइल स्विच आफ बताने लगा। दोस्त परेशान हो गए कि आखिर क्या हो गया। वे वहीं खड़े होकर काफी देर तक फोन मिलाते रहे, जब कोई रिस्पांस नहीं आया तो गाड़ी से उसे ढूंढने लगे। संयोग से घटनास्थल पर भी गए, लेकिन तब तक पुलिस ने आदित्य को एसआरएन भेज दिया था। कुछ दोस्तों ने उसकी स्कूटी पहचान ली। अनहोनी की आशंका से वे सदमे में आ गए। पुलिस से पूछकर वे एसआरएन अस्पताल गए, जहां दोस्त आदित्य को देखकर रोने लगे। उनसे बात करने की कोशिश की गई, लेकिन वे गहरे सदमें में थे।
मां-पिता का विलाप सुनकर रोये सब
प्रयागराज। लूकरगंज निवासी संदीप भार्गव और अंजली भार्गव के दो बेटों में आदित्य छोटा था। आदित्य बीएचएस में पढ़ता था। बड़ा देवराज कहीं बाहर से लॉ कर रहा है। देवराज इस समय घर आया था। रविवार की शाम वह मां से बताकर निकला था कि दोस्तों से मिलकर कुछ देर में आ जाएगा। मां अंजली ने उसे जल्द आने की हिदायत दी थी। अंजली बस इसी बात को याद कर विलाप कर रही थीं। पिता संदीप के भी आंसू नहीं रुक रहे थे। भार्गव परिवार के तमाम रिश्तेदार भी पहुंचे थे। 17 साल के आदित्य का शव देखकर उनके आंसू नहीं रुक रहे थे। रिश्तेदारों ने बताया कि भार्गव परिवार की कई बिल्डिंग हैं।
रात में ही पोस्टमार्टम की तैयारी
प्रयागराज। भार्गव परिवार से किसी ने इस मामले की जानकारी प्रशासन के अधिकारियों को दी। आदित्य के शव का रात में पोस्टमार्टम करने की गुजारिश की गई। परिवार के लोगों ने बताया कि प्रयास किए जा रहे हैं कि पोस्टमार्टम रात में ही हो जाय। भार्गव परिवार को सांत्वना देने के लिए बड़ी संख्या में डॉक्टर भी पहुंचे थे।

Scooty riding young man dies of Scorpio- फोटो : CITY DESK