{"_id":"5797bd724f1c1b327d21ed26","slug":"school-bus-pick-up-from-the-collision-of-a-turnaround-12-injured-kanvdia","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस की टक्कर से पलटी पिकअप, 12 कांवड़िए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस की टक्कर से पलटी पिकअप, 12 कांवड़िए घायल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 27 Jul 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
कांवड़िया घायल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सोरांव में नहर ददौली चौराहे के पास मंगलवार सुबह बेकाबू स्कूल बस ने सामने आ रही पिकअप में टक्कर मार दी। कांवड़ियों को लेकर अयोध्या जा रही पिकअप टक्कर के बाद पलट गई। पिकअप में एक दर्जन कांवड़िए जख्मी हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंचे। घायलों को पिकअप से किसी तरह बाहर निकाला। खबर पाकर पहुंची सोरांव पुलिस ने उन्हें पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
संतकबीरनगर के 18 लोग पिकअप से कांवड़ लेकर 21 जुलाई को बाबा वैद्यनाथ धाम, वाराणसी, विंध्याचल, संगम और अयोध्या के लिए निकले। श्रद्घालुओं ने सुल्तानगंज से जल भरा था। वे वाराणसी, वैद्यनाथ धाम और विंध्याचल होते हुए मंगलवार सुबह संगम पहुंचे। संगम से जल भरकर अयोध्या (फैजाबाद) के लिए चले। इलाहाबाद-फैजाबाद मार्ग पर सोरंाव में नहर ददौली चौराहे के पास प्रतापगढ़ की ओर से आ रही निजी कॉलेज की बस ने अनियंत्रित होकर पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप पलट गई।
पिकअप में बैठे संतकबीरनगर के घनश्याम मौर्या (28), सुनील (20), संतराज यादव (40), दीपा (35), प्रेम यादव (26), सागर (30), धर्म राज मौर्र्य (38), पवन (13), रमेश मौर्य (30), ओंकार, बस्ती के रामवृक्ष और गोरखपुर की शांति देवी घायल हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मची तो आसपास के लोग भागकर मौके पहुंचे। पिकअप में घायल कांवड़ियों को बाहर निकाला गया। किसी हाथ में चोट लगी थी तो किसी का सिर फटा था। घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर स्कूल प्रबंधन के लोग पहुंचे। घायलों ने बताया कि बस का चालक मोबाइल पर बात कर रहा था। सामने गड्ढा देखकर उसने बस मोड़ा। जिसके चलते बस बेकाबू हो गई और पिकअप में टक्कर मार दिया। एसओ सोरांव विजय कुमार सिंह ने बताया कि घायलों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।