फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Scholorship

छात्रवृत्ति में हेराफेरी : आवेदन के लिए ही नही आ रहे छात्र

Thu, 29 Aug 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Scholorship
Scholorship
पिछले वर्ष छात्रवृत्ति पाने वाले 1.63 लाख छात्रों को इस वर्ष भी माना गया है पात्र
विज्ञापन

50 फीसदी से कम आवेदन वाले शिक्षण संस्थानों की कराई जाएगी जांच
प्रयागराज। छात्रवृ़त्ति योजनाओं को लेक र एक घोटाले की आशंका बन गई है। पिछले वर्ष छात्रवृत्ति लेने वाले बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने इस बार अभी तक आवेदन ही नहीं कराया। जबकि, विभागों की ओर से इसके लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें पूरा प्रशासनिक अमला शामिल रहा। इसके बावजूद अपेक्षित प्रगति न देखते हुए 50 फीसदी से कम आवेदन वाले शिक्षण संस्थानों के खिलाफ जांच का निर्णय लिया गया है।
इस वर्ष समाज कल्याण, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक कल्याण तथा अन्य विभाग की योजनाओं के अंतर्गत जिलें में एक लाख 63 हजार से अधिक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें सबसे अधिक 83 हजार से अधिक छात्र-छात्रा समाज कल्याण विभाग की छात्रवत्ति के पात्र हैं। यह वह संख्या है जिन्होंने पिछले वर्ष छात्रवृत्ति ली है तथा अगली कक्षा में भी इसके लिए पात्र हैं। इसके विपरीत चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने इस बाद छात्रवृत्ति के लिए आवेदन ही नहीं किया है। कम संख्या को देखते हुए सभी विभागों की ओर से छात्रवृत्ति पखवाड़ा मनाया गया। इस पर डीएम तथा सीडीओ की नजर रही। डीएम और सीडीओ ने विभागीय अफसरों के अलावा प्रधानाचार्यों, प्रबंधकों के साथ कई चरणों में बैठक की लेकिन लक्ष्य का एक तिहाई आवेदन भी नहीं पहुंचे हैं। इससे बड़े स्तर पर धांधली की आशंका बन गई है। हालांकि जिला अल्संख्यक कल्याण अधिकारी एसपी तिवारी का कहना है कि अभी आवेदन के लिए समय है। उन्होंने बताया कि पिछले साल की तुलना में 50 फीसदी से कम आवेदन करने वाले शिक्षण संस्थानों के खिलाफ जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

मदरसा के 20 हजार छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति
मदरसों के कक्षा आठ तक के करीब 20 हजार छात्र-छात्राओं को इस बार छात्रवृत्ति मिलेगी। केंद्र सरकार ने इस वर्ष छात्रवृत्ति का लक्ष्य दोगुना कर दिया है। इसी के तहत पात्र विद्यार्थियों के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पिछले वर्ष साढ़े आठ हजार विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिली थी। केंद्र सरकार की ओर से लक्ष्य बढ़ाए जाने का फायदा 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को होगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी का कहना है कि सभी ब्लाक को पात्र विद्यार्थियों के चयन तथा फार्म भरवाने का लक्ष्य दिया गया है। जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed