{"_id":"696168904f3552339001eb7f","slug":"sawmill-licenses-banned-committee-to-investigate-allahabad-news-c-417-1-nan1013-2484-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: आरा मशीन के लाइसेंस नवीनीकरण पर लगाई रोक, जांच के लिए समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: आरा मशीन के लाइसेंस नवीनीकरण पर लगाई रोक, जांच के लिए समिति गठित
Sat, 10 Jan 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
उतरांव थाना क्षेत्र के मंडोर गांव में संचालित एक आरा मशीन के लाइसेंस नवीनीकरण पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। वन संरक्षक तुलसीदास ने मशीन संचालन, एनओसी एवं कार्य स्थल परिवर्तन की जांच के आदेश दिए हैं। बलरामपुर निवासी इदरीश बरेठी, मंडोर गांव में आरा मशीन चलाते हैं। इसी गांव के अजय कुमार विश्वकर्मा ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की है कि आवासीय भूमि पर अवैध रूप से आरा मशीन का संचालन किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। उनकी शिकायत पर कार्यवाही करते हुए लाइसेंस नवीनीकरण पर रोक लगाते हुए मामले की जांच हेतु कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन