फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Satyagraha movement postponed on assurance of SDM and ACP

Prayagraj News: एसडीएम व एसीपी के आश्वासन पर सत्याग्रह आंदोलन स्थगित

Sat, 13 Dec 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 13 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Satyagraha movement postponed on assurance of SDM and ACP
भारतीय किसान यूनियन (किसान) के सत्याग्रह आंदोलन के 25वें दिन शुक्रवार को एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम व सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा अब्दुल सलाम खान धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने सत्याग्रह आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


सत्याग्रह आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्वांचल प्रभारी किसान नेता राजीव चंदेल ने बताया कि जल जीवन मिशन में सरकारी धन के दुरुपयोग की जांच की मांग के विषय में एसडीएम ने डीएम को पत्र लिखकर जांच कराने का आश्वासन दिया। सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा ने उपेक्षित समाज के 25 परिवारों को उनकी भूमि पर कब्जा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन (किसान) के मंडल अध्यक्ष भइया जी मिश्रा, हरपाल गुट के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान यादव और गुलाब ने एसडीएम व एसीपी को ज्ञापन सौंपकर धान क्रय केंद्र में धांधली की जांच कर उचित मूल्य पर धान की खरीदी करने की मांग की। सत्याग्रह आंदोलन में धर्मेन्द्र सिंह पटेल, पृथ्वी सिंह भदौरिया, गोपाल जी पंडा, संजीव पंडा, अशोक निषाद, सुनील निषाद, शिव प्रताप सिंह, मनोरमा आदिवासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed