{"_id":"6a8e0043855954f5bc05ce64","slug":"satanpur-road-turns-into-a-stretch-of-waterlogging-and-mud-commuters-face-trouble-allahabad-news-c-407-1-ggp1010-19189-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सातनपुर रोड जलभराव और कीचड़ में तब्दील, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सातनपुर रोड जलभराव और कीचड़ में तब्दील, राहगीर परेशान
Wed, 26 Aug 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
बहरिया क्षेत्र के सातनपुर गांव के मुख्य संपर्क मार्ग पर बारिश का पानी जमा होने से सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है। जलभराव के कारण राहगीरों और बाइक सवारों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और फिसलन होने से दोपहिया वाहन चालकों के गिरने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार फिसलन के कारण बाइक से जा रहे शंभूनाथ पटेल के पैर में चोट लग गई।
ग्रामीण बब्बन यादव ने बताया कि गांव में सड़क किनारे पक्की नाली न होने के कारण बारिश का पानी बाहर नहीं निकल पाता है। पानी सड़क पर ही जमा रहने से कीचड़ की स्थिति बनी रहती है। बारिश होने पर समस्या और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि हर बरसात में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण मुख्य संपर्क मार्ग पर ऐसी स्थिति बनती है। ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव से सड़क पर आवाजाही प्रभावित होने के साथ फिसलन के कारण हादसे का खतरा भी बढ़ जाता है। लंबे समय से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था न होने से लोगों को बारिश के मौसम में परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क किनारे पक्की नाली का निर्माण कराने और बारिश के पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि सड़क पर जलभराव और कीचड़ की समस्या दूर हो सके।