{"_id":"57096a324f1c1b5e2cc81551","slug":"sarafa-has-traders-mahayagya","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ कारोबारियों ने किया महायज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ कारोबारियों ने किया महायज्ञ
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 10 Apr 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में आंदोलनरत सराफ कारोबारियों ने शनिवार को 39वें दिन में कारोबार बंद रखा। इस दौरान मीरगंज स्थित प्राचीन शिव मंदिर में महायज्ञ किया गया। इसमें प्रयाग सराफ मंडल के तत्वावधान में बड़ी संख्या में जुटे सराफ कारोबारियों ने यज्ञ में आहुति देकर केंद्र वित्तमंत्री को सद्बुद्धि देने तथा प्रस्तावित एक्साइज कानून को वापस लेने की प्रार्थना की। महायज्ञ के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सराफ कारीगरों, दुकानदारों आदि ने प्रसाद ग्रहण किया।
महायज्ञ का नेतृत्व कर रहे व्यापार मंडल के संरक्षक विष्णु अग्रवाल ने कहा कि सराफ कारोबार पूरी तरह चौपट हो रहा है, लेकिन केंद्र सरकार इसे लेकर जरा भी गंभीर नहीं है। लगातार बंदी के कारण कारीगरों की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। महायज्ञ में अध्यक्ष कुलदीप सोनी, संजय वर्मा, प्रशांत अग्रवाल, राजू अग्रवाल, सोनू चड्ढा, राहुल महेंद्रा, पंकज महेंद्रा, हेमंत सोनी, विजय मिश्रा, रवींद्र वर्मा, त्रिलोकी, हरिश्चंद्र वर्मा आदि शामिल थे।