{"_id":"611e7fc48ebc3e0e8d6f455d","slug":"sarabazar-girl-molested-in-prayagraj-dragged-holding-her-hand","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में सरेबाजार युवती से छेड़छाड़, हाथ पकड़कर घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में सरेबाजार युवती से छेड़छाड़, हाथ पकड़कर घसीटा
Thu, 19 Aug 2021 09:29 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 19 Aug 2021 09:29 PM IST
सार
जार्जटाउन में मनबढ़ युवकों ने सरेबाजार युवती से छेड़छाड़ की। सब्जी लेने जाते वक्त उसक रास्ता रोक लिया और हाथ पकड़कर घसीटने की कोशिश की। युवती का आरोप है कि आरोपी इससे पहले भी कई बार आते-जाते बदनीयती से उसे छू चुके हैं।
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जार्जटाउन में मनबढ़ युवकों ने सरेबाजार युवती से छेड़छाड़ की। सब्जी लेने जाते वक्त उसक रास्ता रोक लिया और हाथ पकड़कर घसीटने की कोशिश की। युवती का आरोप है कि आरोपी इससे पहले भी कई बार आते-जाते बदनीयती से उसे छू चुके हैं। शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि पुलिस किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
18 वर्षीय पीड़िता अल्लापुर की रहने वाली है और उसके पिता का निधन हो चुका है। उसने पुलिस को बताया कि शिवम मिश्रा निवासी सोहबतियाबाग पहले उसके मोहल्ले में किराए पर रहता था। आरोप है कि वह अपने तीन दोस्तों संग मिलकर आए दिन परेशान करता है। आते-जाते अश्लील कमेंट करता है और मौका पाकर हाथ पकड़कर गलत तरीकेसे छूने की कोशिश करता है। पिछले दिनों जब वह सब्जी लेने जा रही थी तो आरोपी और उसकेदोस्तों ने उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद अश्लील हरकत करते हुए हाथ पकड़ लिया।
दहशत में आकर उसने शोर मचाया तो आरोपियों ने उसे छोड़ा जिसके बाद वह किसी तरह घर भाग आई। घटना के बाद वह इतनी खौफजदा हुई कि कई दिनों तक थाने जाने की भी हिम्मत नहीं जुटा सकी। परिवारवालों से बात करने के बाद उसने जार्जटाउन थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत की। जिसके बाद आरोपी शिवम व उसके साथियों रिशू पटेल, अंशू व भीम के खिलाफ छेड़छाड़ व अन्य आरोपों में एफआईआर दर्ज की। जार्जटाउन पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
शाम होते ही लगता है अराजक तत्वों का जमावड़ा
स्थानीय लोगों का आरोप है कि अल्लापुर में पुलिस की लापरवाही के चलते मनबढ़ युवक मनमानी करते हैं। शाम होते ही बाजारों व दुकानों के आसपास अराजक तत्वों का जमावड़ा हो जाता है। शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं करती। गौरतलब है कि अल्लापुर में मनबढ़ युवकों की दबंगई का ही एक मामला पिछले साल सामने आया था जब बाइकसवार युवक पुलिस चौकी की दीवार पर बम पटककर भाग निकले थे। अब तक उन्हें पकड़ा नहीं जा सका है।