{"_id":"603019868ebc3ee95457b71e","slug":"sangh-chief-holds-dinner-in-jhansi-office-and-meets-visharam-senior-union-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ प्रमुख ने झूंसी कार्यालय में किया रात्रि भोज और विश्राम, संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ प्रमुख ने झूंसी कार्यालय में किया रात्रि भोज और विश्राम, संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से की मुलाकात
Sat, 20 Feb 2021 01:33 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news : संघ प्रमुख मोहन भागवत।
- फोटो : prayagraj news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा आरती और बड़े हनुमान जी का दर्शन करने के बाद रात तकरीबन साढ़े आठ बजे संघ प्रमुख मोहन भागवत दोबारा झूंसी स्थित संघ कार्यालय पहुंचे। यहीं पर रात्रि भोज के बाद विश्राम किया। इस दौरान उन्होंने संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से खास बातचीत व मुलाकात भी की। उन्हें राम मंदिर के लिए प्रयागराज मे चल रहे धन संग्रह और गंगा की सफाई व निर्मलता के बारे में चलाए जा रहे अभियानों की आवश्यक जानकारी दी गई।
संघ प्रमुख के स्वागत को झूंसी कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया था। मुख्य गेट से लेकर संघ कार्यालय के भीतर फूल के मालाओं की खूबसूरत लड़ियां लगाई गई थीं। संघ प्रमुख के आगमन से तीन दिन पहले झूंसी में चौैतरफा सफाई अभियान चलाए जाने के साथ ही हाईवे की डिवाइडर पर रंग रोगन किया गया था। संघ प्रमुख की सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। झूंसी संघ कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग के सभी रास्तों को उनके पहुंचने के बाद तकरीबन सील कर दिया गया था। शनिवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत गंगा समग्र की ओर से आयोजित दो दिवसीय बैठक में शामिल होंगे।