{"_id":"5ffa09d48ebc3e31d332ee77","slug":"sangamari-gets-salori-rob-gift-will-be-built-this-year-city-desk-news-ald2962885160","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगमनगरी को मिली सलोरी आरओबी की सौगात, इसी साल होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगमनगरी को मिली सलोरी आरओबी की सौगात, इसी साल होगा निर्माण
विज्ञापन
Sangamari gets Salori ROB gift, will be built this year
- फोटो : ALDCOMPACT
प्रयागराज। संगमनगरी के लोगों का आवागमन सुगम बनाने के लिए इस साल उपरिगामी सेतु (आरओबी) का निर्माण होगा। इसके अलावा गंगापार के हेतापट्टी से शहर को जोड़ने के लिए एक पुल तथा यमुना से गंगा तक रिवरफ्रंट का निर्माण भी किया जाएगा। शनिवार को मम्फोर्डगंज के बलरामपुर हाउस से बघाड़ा सलोरी के आरओबी के शिलान्यास एवं भूमिपूजन के मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ये घोषणाएं कीं।
पिछले साल शहर को बख्शी बांध और टोंस नदी पर आरओबी का तोहफा देने के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शहरियों को तकरीबन 53 करोड़ रुपये से बनने वाले सलोरी आरओबी के रूप में सौगात दी। दो लेन के बनने वाले आरओबी से न केवल बड़ा बघाड़ा, सलोरी, ओम गायत्रीनगर, मम्फोडगंज, बलरामपुर हाउस, तेलियरगंज, कटरा आदि इलाके के लोगों का आवागमन आसान होगा, बल्कि माघ मेला एवं कुंभ मेला के दौरान आने वाले तीर्थया़ित्रयों को भी आने-जाने में सुविधा होगी।
डिप्टी सीएम ने बताया कि आरओबी के निर्माण के लिए प्रस्तावित कुल बजट 52.80 करोड़ रुपये के मुकाबले पांच करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी भी मिल गई है। शहरी क्षेत्र की इस रेलवे क्रासिंग पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहने के कारण लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा था। रेलवे क्रासिंग पर ट्रेनों के आवागमन अधिक होने से यह सम्पार प्राय: बंद रहता है। लोगों की जरूरत को देखते हुए दो लेन के आरओबी के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि बख्शी बांध के आरओबी का निर्माण कार्य नवंबर 2021 में पूरा कर लिया जाएगा। उसी के बाद सलोरी आरओबी का निर्माण कार्य पूरा होगा। उन्होंने मौके पर ही सेतु निगम के अधिकारियों से इसके लिए हामी भी भरवाई। चेतावनी दी कि अगर दिसंबर तक आरओबी का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो अफसर कार्रवाई के लिए भी तैयार रहें।
विज्ञापन
आरओबी की खास बातें
उपरिगामी सेतु के निर्माण में लगभग 53 करोड़ रुपये खर्च होंगे
दो लेन वाले आरओबी की 737.525 मीटर होगी लंबाई
रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले जाम से लोगों को मिलेगी निजात
आरओबी निर्माण के लिए हुआ आंदोलन
डिप्टी सीएम ने कहा कि इस आरओबी के निर्माण के लिए स्थानीय लोगों की बहुत दिनों से मांग प्रतीक्षित थी। लोगों ने कई बार धरना दिया और प्रदर्शन किया और उनसे मिलकर लगातार अपनी मांग दोहराते रहे। आज ऐसे लोगों का सपना साकार रूप ले रहा है।