फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj News: साइकिल यात्रा निकालने से रोका, हिरासत में 26 छात्र 

Mon, 31 Aug 2020 10:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party prayagraj news: 26 students detained for stopping cycle trip
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जेईई, नीट एवं अन्य परीक्षाएं स्थगित किए जाने की मांग को लेकर समाजवादी छात्रसभा के बैनर तले सोमवार को साइकिल यात्रा निकालने जा रहे 26 छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस बीच छात्रों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई। हिरासत में लिए गए सभी छात्रों को पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां शाम को सभी को चेतावनी देते हुए निजी मुचलके पर छोड़ दिया है। 

samajwadi party prayagraj news: 26 students detained for stopping cycle trip
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जेईई, नीट, इलाहाबाद विश्वविद्यालय की परीक्षाओं एवं अन्य परीक्षा को स्थगित किए जाने की मांग को लेकर छात्रसंघ भवन से साइकिल यात्रा निकालने जाने की तैयारी थी। साइकिल यात्रा सिविल लाइंस के पत्थर गिरजाघर तक जानी थी और वापस छात्रसंघ भवन पर समाप्त होनी थी। इसके लिए बड़ी संख्या में छात्र मौके पर इकट्ठा हो गए। लेकिन, जैसे ही छात्र साइकिल यात्रा के लिए आगे बढ़े, पुलिस ने मौके पर ही उन्हें रोक दिया।

samajwadi party prayagraj news: 26 students detained for stopping cycle trip
prayagraj news - फोटो : prayagraj

इसके बाद भी छात्र नहीं माने और साइकिल यात्रा निकालने पर अड़े रहे। दोनों तरफ से धक्कामुक्की शुरू हो गई और पुलिस को मौके से 26 छात्रों को हिरासत में लेना पड़ा। समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता ने कहा कि कोरोना संक्रमण की गंभीरता का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि कोरोना से दो मंत्रियों की मौत हो गई और कई मंत्री इस बीमारी की चपेट में हैं। ऐसे में छात्र परीक्षा में कैसे शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
samajwadi party prayagraj news: 26 students detained for stopping cycle trip
prayagraj news - फोटो : prayagraj

पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अदील हमजा ने कहा कि केंद्र सरकार वैश्विक महामारी के दौरान परीक्षा कराकर हठधर्मिता कर रही है। सरकार को छात्रों की सुरक्षा की कोई परवाह नहीं है। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संदीप यादव ने गिरफ्तारी की निंदा करते हुए सरकार को गैर जिम्मेदार बताया।

विज्ञापन
samajwadi party prayagraj news: 26 students detained for stopping cycle trip
prayagraj news - फोटो : prayagraj
हिरासत में लिए गए छात्र नेताओं में अखिलेश गुप्ता, संदीप यादव, अदील हमजा, नेहा यादव, अजित विधायक, राघवेंद्र यादव, संदीप चौधरी, अरुण यादव, अतुल यादव, श्रवण, हरेंद्र कुमार, रोहित सावन, राहुल पटेल, जितेंद्र धनराज, शिवबली, ऋषभ यादव, आशीष आर्या, आयुष प्रियदर्शी, अनीश, अभिषेक, अवनीश कुमार, सुरेंद्र यादव, अभिषेक प्रधान, मुब्बसिर हारून, मान सिंह, अभिषेक अभि शामिल रहे। बाद में सभी छात्रों को निजी मुचलके पर एसपी सिटी द्वारा चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed