फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   saligram marrage with tulshi

शालिग्राम संग परिणयसूत्र में बंधी तुलसी

Tue, 20 Nov 2018 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 20 Nov 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
saligram marrage with tulshi
vishnu - फोटो : vishnu
 देवोत्थान एकादशी पर भगवान शालिग्राम संग तुलसी परिणयसूत्र में बंधी।  घर-मंदिर में लोग उत्सव में डूबे। शाहगंज स्थित श्रीआनंद बिहारी राधाकृष्ण मंदिर से तुलसी शालिग्राम विवाह शोभायात्रा धूमधाम से निकली। शाहगंज चौराहा, जानसेनगंज, हीवेट रोड, अजंता चौराहा, घंटाघर, फलमंडी, कोतवाली, ठठेरी बाजार, सब्जीमंडी होते हुए मंदिर परिसर पहुंचकर पूरी हुई। रात में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शालिग्राम और तुलसी के विवाह की लीला हुई।
विज्ञापन


बीते पांच दशकों से आयोजित शोभायात्रा में फूलों से सजी बग्धी पर तुलसी संग भगवान शालिग्राम विराजे। यात्रा में आगे-आगे गणपति केप्रतीक स्वरूप हाथी तो पीछे-पीछे ढोल ताशा, बैंड बाजा, डीजे संग श्रद्धालु चले। यात्रा की शुरुआत से पहले बारात की सभी रस्में पूरी की गईं। पुजारी दिगंबर त्रिपाठी ने सपत्नीक भगवान शालिग्राम और तुलसी का पूजन करने संग आरती उतारी। शोभायात्रा के दौरान रास्ते में आतिशबाजी भी होती रही। रास्ते में भगवान के रथ को जगगह-जगह रोककर श्रद्धालुओं ने फूल बरसाए, आरती उतारी।
विज्ञापन


यात्रा में जय शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओंकार नाथ त्रिपाठी, पूर्व उप महापौर लल्लूलाल कुशवाहा, वरिष्ठ अधिवक्ता बेनीमाधव पांडेय, वीरेन्द्र कुमार पांडेय विनय, मोहनजी टंडन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ, लक्ष्मी कांत मिश्रा, गौरीशंकर. काजल, जूही जायसवाल, सीताराम चौरसिया, राजीव कृष्ण श्रीवास्तव, आफताब अहमद आदि शामिल थे। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालवीय नगर से भी निकली बारात
प्रयागराज। मालवीय नगर स्थित बाबा ताराराम पीली संगत में भी सोमवार को तुलसी-शालिग्राम विवाह हुआ। तुलसी विवाह महोत्सव समिति की ओर से  आयोजक पंडित संतोष कुमार मिश्र की देखरेख में बारात निकाली गई, वापसी पर विवाह की लीला हुई। कार्यक्र म में सुशील कुमार यादव, विजय वैश्य, सुशील शुक्ला, भोले गुरु, सुशीलजी पुरवार, धर्मेंद्र केसरवानी, लल्लू गुरु आदि मौजूद थे। मंगलवार को खिचड़ी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed