फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sakri village lost contact due to the flood in Karnavati river, one bank was washed away

Prayagraj News: कर्णावती नदी के उफान से सकरी गांव का संपर्क टूटा, एक किनारा बहा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Sakri village lost contact due to the flood in Karnavati river, one bank was washed away
ब्लॉक क्षेत्र के सकरी गांव में कर्णावती नदी पर बना पुल तेज बहाव की भेंट चढ़ गया। नदी के उफान के कारण पुल का एक किनारा बह गया है, जिससे सकरी और भारतगंज कस्बे के बीच सीधा संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार पुल के किनारे पानी के तेज बहाव से तीन फीट गड्ढा बन गया है। इससे सैकड़ों ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया। सकरी गांव के प्रशांत कुमार ने बताया कि भारी बारिश के चलते कर्णावती नदी पूरे उफान पर है। तेज बहाव के कारण पुल का किनारा टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गया है। अब गांव का मुख्य बाजार भारतगंज, कवलपुर आदि गांव से संपर्क टूट गया है, जिससे लोगों को जरूरी सामान लाने-ले जाने में भारी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से पुल की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि जल्द से जल्द आवाजाही बहाल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed