{"_id":"674d5a5b5954d1d49a0f6758","slug":"saints-of-khaak-chowk-at-the-turn-of-mahavir-marg-gave-the-option-of-sangam-automobile-no-solution-found-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh : महावीर मार्ग के बदले खाक चौक के संतों ने संगम लोअर का दिया विकल्प, नहीं निकला समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh : महावीर मार्ग के बदले खाक चौक के संतों ने संगम लोअर का दिया विकल्प, नहीं निकला समाधान
Mon, 02 Dec 2024 12:27 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:27 PM IST
सार
खाक चौक के संतों का कहना है कि अगर मेला प्रशासन उनके साथ ज्यादती करेगा तो वह मेले में प्रवेश नहीं करेंगे। भूमि आवंटन में गड़बड़ी के विरोध में खाक चौक के संतों का धरना रविवार को भी झूंसी स्थित आश्रम परिसर में जारी रहा। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले में परंपरागत बसावट महावीर मार्ग पर ही होती रही है। लेकिन, इस बार महावीर मार्ग पर अखाड़ों के खालसों को भूमि आवंटित कर दी गई है।
विज्ञापन
सतुआ बाबा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महाकुंभ में समूहों में बसने वाली संस्थाओं में से एक खाक चौक के भूमि आवंटन का मसला रविवार को भी हल नहीं हो सका। एडीएम कुंभ विवेक चतुर्वेदी, एडीएम दयानंद प्रसाद और मेला प्रबंधक विवेक शुक्ला ने दिन में दो बार सतुआ बाबा आश्रम पहुंचकर संतों से वार्ता की। लेकिन, समाधान नहीं निकल सका। खाक चौक व्यवस्था समिति के महामंत्री महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा ने विकल्प के तौर पर संगम लोअर मार्ग की भूमि आवंटित करने का प्रस्ताव दिया, लेकिन इस पर भी सहमति नहीं बन सकी है।
विज्ञापन
खाक चौक के संतों का कहना है कि अगर मेला प्रशासन उनके साथ ज्यादती करेगा तो वह मेले में प्रवेश नहीं करेंगे। भूमि आवंटन में गड़बड़ी के विरोध में खाक चौक के संतों का धरना रविवार को भी झूंसी स्थित आश्रम परिसर में जारी रहा। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले में परंपरागत बसावट महावीर मार्ग पर ही होती रही है। लेकिन, इस बार महावीर मार्ग पर अखाड़ों के खालसों को भूमि आवंटित कर दी गई है।
विज्ञापन
खाक चौक व्यवस्था समिति के महामंत्री संतोष दास सतुआ बाबा का जहां शिविर लगता रहा है, वहां भी अखाड़े बसा दिए गए हैं। अब खाक चौक के प्रमुख संतों और खालसों को दूर भेजा जा रहा है। इसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। समिति के महामंत्री संतोष दास ने बताया कि महावीर मार्ग पर जब अखाड़ों को बसा दिया गया है तो विकल्प के तौर पर संगम लोअर मार्ग की भूमि खाक चौक को दे दी जानी चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो वह महाकुंभ में प्रवेश नहीं करेंगे।
विज्ञापन