फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Saints of Akharas will inspect the fair area on 7th, then the land will be distributed

Mahakumbh : अखाड़ों के संत सात को करेंगे मेला क्षेत्र का निरीक्षण, फिर बंटेगी जमीन

Thu, 31 Oct 2024 12:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 31 Oct 2024 12:59 PM IST
सार

सबसे पहले अखाड़ों को जमीन दी जाएगी। इसके बाद परंपरा के तहत अन्य संस्थाओं को भूमि आवंटित होगी। अखाड़ों को झूंसी की तरफ सेक्टर-20 में स्थापित करने की योजना है लेकिन अभी वहां से पानी पूरी तरह से नहीं निकला है।

विज्ञापन
Saints of Akharas will inspect the fair area on 7th, then the land will be distributed
महाकुंभ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अखाड़ों और अन्य प्रमुख संस्थाओं के साधु-संतों के साथ वार्ता के बाद भूमि आवंटन की रणनीति बनेगी। इस संबंध में सात नवंबर को अखाड़े मेला क्षेत्र में भूमि का निरीक्षण करेंगे। उनकी सहमति पर भूमि का आवंटन होगा। इनके बाद अन्य संस्थाओं को जमीन दी जाएगी। नई संस्थाओं के पंजीकरण और भूमि व सुविधाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 12 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। मेला प्रशासन ने 12 नवंबर से ही भूमि और सुविधाओं के आवंटन की योजना बनाई है।

विज्ञापन


सबसे पहले अखाड़ों को जमीन दी जाएगी। इसके बाद परंपरा के तहत अन्य संस्थाओं को भूमि आवंटित होगी। अखाड़ों को झूंसी की तरफ सेक्टर-20 में स्थापित करने की योजना है लेकिन अभी वहां से पानी पूरी तरह से नहीं निकला है। शेष जमीन भी दलदली है। ट्रैक्टर, जेसीबी और 50 से अधिक मजदूरों लगाकर जमीन को जल्द सुखाने की कवायद की जा रही है लेकिन प्रशासन के सामने दलदली भूमि चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन


इन्हीं चुनौतियों के बीच मेला प्रशासन ने सात नवंबर को अखाड़ों को भूमि निरीक्षण के लिए आमंत्रित किया है। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि अखाड़ों को पत्र लिखा गया है। अखाड़ों की सहमति के बाद उन्हें जमीन दी जाएगी। मेलाधिकारी ने बताया कि इसके बाद अन्य संस्थाओं को जमीन आवंटित होगी। इसी क्रम में अन्य प्रमुख संस्थाओं के साधु-संतों के साथ भी मेला प्रशासन की वार्ता संभावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed