फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Saint will not tolerate trauma on sanatana dharma

शंकराचार्य नहीं सनातन धर्म पर आघात, सहन नहीं करेंगे संत

Mon, 04 Jul 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 04 Jul 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
साई के मुद्दे पर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की टिप्पणी के बाद साई ट्रस्ट की ओर से उनके खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे का परिणाम जो भी हो, पूरे प्रकरण में पुलिस की भूमिका को लेकर भी कई तरह के सवाल उठ खड़े हुए हैं। शंकराचार्य पर मुकदमे से आक्रोशित संतों ने इसे सनातन परंपरा पर हमला बताया है। उनका आरोप है कि बड़े से बड़े मामले में घटना के कई घंटे बाद पहुंचने या घटना को नजरअंदाज कर देने वाली पुलिस ने इस मामले में इतनी तत्परता क्यों दिखाई।
विज्ञापन


संतों का कहना है कि सिर्फ वैचारिक स्तर पर अपनी राय रखने का मामला गंभीर आपराधिक प्रवृत्ति का नहीं है कि पूरे मामले को सुने और समझे बगैर सनानत धर्म के सर्वोच्च प्रमुख पर अविलंब मुकदमा दर्ज कर दिया जाए। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का कहना है कि किसी अन्य धर्माचार्य के मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से ऐसी तेजी नहीं दिखाई जाती है। शंकराचार्य के पद की गरिमा के अनुरूप उनके बारे में ऐसा कोई निर्णय लेने से पहले सर्वोच्च न्यायालय से अनुमति लेनी चाहिए।
विज्ञापन


अग्नि अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी रामकृष्णानंद ने कहा कि देश की पुलिस को यह समझना चाहिए कि शंकराचार्य सनातन धर्म के सर्वोच्च आचार्य है। सनातनधर्मियों का मार्गदर्शन उनका कर्तव्य है, सो उन्होंने अपने दायित्व का निर्वाह किया है। उन पर मुकदमे के गंभीर परिणाम होंगे। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामानंद पुरी बोले, सहिष्णुता के मायने कमजोर होना नहीं है। वैसे साईं ट्रस्ट स्वयं भी अब तक यह नहीं स्पष्ट नही कर सका है कि साई किस आधार पर भगवान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूना अखाड़े के संरक्षक हरि गिरि ने कहा, बिना जांच-पड़ताल साई ट्रस्ट की ओर से शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज करना सनातन धर्म को कमतर आंकने की गुस्ताखी है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आनंद अखाड़े के महामंत्री शंकरानंद ने कहा, देश में जब प्रत्येक व्यक्ति को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है तो फिर शंकराचार्य पर मुकदमा क्यों दर्ज किया गया है।  बड़ा उदासीन अखाड़े के मुखिया महंत दुर्गादास कहते हैं, विडंबना है कि शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कर हमें चुप रहने का संदेश दिया गया है लेकिन ऐसा नहीं होगा।


महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामसेवक गिरि ने दो टूक कहा, शंकराचार्य स्वरूपानंद नहीं सनातन धर्म पर मुकदमा है। महानिर्वाणी के नागा संत अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के आह्वान पर आंदोलन के लिए तैयार हैं। निर्मल अखाड़े के महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री कहते हैं, यह सनातन धर्म पर कुठाराघात है, इसे सहन नहीं किया जाएगा। पंच रामानंदी अखाड़ा निर्वाणी अनी के महंत माधवदास कहते हैं, यह सनातन धर्म की मर्यादा को आहत करने का प्रयास है, इसे संत स्वीकार नहीं करेंगे। सरकार हस्तक्षेप करते हुए मुकदमा वापस कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed