फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Saint Joseph School and college Prayagraj

सेवा के 25 वर्ष पूरा करने पर शिक्षकों के सम्मान में रजत जयंती समारोह

Sat, 12 Oct 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Saint Joseph School and college Prayagraj
Saint Joseph School and college Prayagraj - फोटो : CITY DESK
सेंट जोसफ कॉलेज के तीन शिक्षकों को विद्यालय में उनकी सेवा के लिए सम्मानित किया गया
विज्ञापन

प्रयागराज। सेंट जोसफ कॉलेज के तीन शिक्षकों डॉ. निर्झर मालवीय, मीना विसेंट एवं एनबी लारेंस की सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल की ओर से इन शिक्षकों को उनके बहुमूल्य योगदान एवं अथक सेवा के लिए सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य फादर थामस कुमार, उप प्रधानाचार्य, प्रशासक, समन्वयक ने तीनों शिक्षकों को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में पूर्व प्रधानाचार्य फादर स्टैनली माइकल भी मौजूद रहे। कॉलेज के सभी छात्रों ने कॉलेज में अपनी सेवा के 25 वर्ष पूरा करने वाले शिक्षकों के सम्मान में मार्च पास्ट किया।

प्रधानाचार्य फादर थामस कुमार ने कहा कि आज का दिन एसजेसी के लिए ऐतिहासिक है, शिक्षकों से उन्होंने कहा कि विद्यालय आपकी बहूमूल्य सेवा के लिए हमेशा आभारी रहेगा। इस मौके पर विद्यालय के हेड मार्शल तेजस ने छात्रों की ओर से तीनों शिक्षकों को बधाई देने के साथ अपने अनुभव बांटे। तीनों शिक्षकों का संबोधन सभी को भावुक कर गया। डॉ. निर्झर मालवीय ने कहा कि स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षकों, प्रबंधन सहित छात्रों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया, शिक्षकों के आग्रह पर उन्होंने गीत पेश किया। मीना विसेंट ने कहा कि बच्चों स्वयं पर विश्वास करो और ईमानदारी को व्यक्तित्व का महत्वपूर्ण अंग बनाओ। एनबी लारेंस ने कहा कि आज में जो कुछ भी हूं, इसी संस्था की वजह से हूं। बच्चों ने भी अपने प्यारे शिक्षकों के सम्मान में गीत प्रस्तुत किए। संचालन यशवर्द्घन ने और धन्यवाद वाइस हेड मार्शल सूर्यांश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed