फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Saidabad CHC and Kalindipuram also hotspot, lab technician's wife also infected

सैदाबाद सीएचसी और कालिंदीपुरम भी हॉटस्पॉट, लैब टेक्नीशियन की पत्नी भी संक्रमित

Sun, 17 May 2020 12:46 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 May 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
Saidabad CHC and Kalindipuram also hotspot, lab technician's wife also infected
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सैदाबाद के प्रधानपति के पॉजिटिव आने के दूसरे दिन ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बाबू भी कोरोना संक्रमित मिला है। इससे स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ  के साथ सभी सवा सौ कर्मचारियों पर खतरा मंडरा रहा है। इसके अलावा ढाई सौ आशाओं के साथ इलाके में चल रहे टीकाकरण अभियान से बच्चे और बड़ी संख्या में लोग संक्त्रस्मण की जद में आ सकते हैं।

विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक के मुताबिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक मई से सात-आठ हजार लोगों की स्क्त्रस्ीनिंग की गई है। बाबू कालिंदीपुरम रोज आता-जाता था। इससे कालिंदीपुरम और सैदाबाद सीएचसी भी अब हॉटस्पॉट के दायरे में आ गई है। कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बाबू को कोटवां-बनी लेवल-1 हॉस्पिटल में और लैब टेक्नीशियन की पत्नी को एसआरएन में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

 

Saidabad CHC and Kalindipuram also hotspot, lab technician's wife also infected
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सैदाबाद सीएचसी प्रभारी ने डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव ने आशंका जताई कि बाबू सैदाबाद प्रधानपति के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुआ होगा। उन्होंने बताया कि प्रवासी लोगों के आने से प्रधानपति का लगातार स्वास्थ्य केंद्र आना-जाना था। वह चिकित्सकों के साथ अस्पताल के कर्मचारियों के संपर्क में भी था।

बाबू के चपेट में आने से वहां काम करने वाले डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों के भी महामारी की चपेट में आने का खतरा है। इनके अलावा सीएचसी पर आने वाले सात-आठ हजार प्रवासियों और घर पहुंचने पर उनके संपर्क में आने वाले लोगों पर भी संक्त्रस्मित होने का खतरा मंडरा रहा है। 

 

Saidabad CHC and Kalindipuram also hotspot, lab technician's wife also infected
prayagraj news - फोटो : prayagraj

चिंता वाली बात यह भी है कि सीएचसी के अंतर्गत आने वाले इलाके में तीन मई से टीकाकरण अभियान भी शुरू हो गया था। एएनएम की ओर से टीकाकरण भी किया गया है। इसके अलावा अभी शुक्रवार को पॉजिटिव मिले प्रधानपति के संपर्क में आने वाले 30 लोगों को ही क्वारंटीन किया गया है। इससे सैदाबाद इलाके में संक्रमण फैल सकता है। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने बताया कि जो भी बाबू के संपर्क में आया होगा, उसे चिह्नित कर क्वारंटीन किया जाएगा।

 

उधर लैब टेक्नीशियन की पत्नी के संपर्क में आने वाले लोगों की भी तलाश की जा रही है। गर्भवती होने के कारण महिला को एसआरएन में भर्ती कराया गया है और दारागंज इलाके में सैनिटाइजेशन का काम शुरू हा गया है। सीएमओ की सूचनानुसार शनिवार को जिले में 27201 प्रवासी व्यक्तियों का विवरण पोर्टल पर अपलोड किया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य टीमों की ओर से अलोपीबाग इलाके में 460 घर, टिकरी एवं सैदाबाद में 1092 घर, लंगड़ीपुर कनिहार में 45 घर, कुसमीपुर में पांच घर, कसेरूआखुर्द में 32, प्रतापपुर के बीरापुर में 120 घरों का सैनिटाइजेशन कराया गया है। 

विज्ञापन

Saidabad CHC and Kalindipuram also hotspot, lab technician's wife also infected
prayagraj news - फोटो : prayagraj

लैब टेक्नीशियन के परिजनों के साथ 43 का नमूना भेजा, दो भर्ती 

कोरोना पॉजिटिव आए दारागंज के लैब टेक्नीशियन के संपर्क में आने वाले दर्जन भर से अधिक लोगों के साथ 43 लोगों का स्वाब सैंपल शनिवार को भेजा गया। इसके अलावा स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय की ओपीडी में आने वालों में दो लोगों को संक्रमण की आशंका में भर्ती किया गया है। इसमें एक झूंसी और दूसरा शहर का युवक शामिल है। एसआरएन चिकित्सालय प्रशासन के मुताबिक शनिवार कोे वहां ओपीडी में 250 से अधिक लोगों की स्क्त्रस्ीनिंग की गई। 

उधर, स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के मुताबिक 43 नमूने कालिंदीपुरम से लिए गए हैं। यहां संक्त्रस्मण की आशंका में जिले भर से लोग क्वारंटीन कराए गए हैं। कुछ नमूने स्वास्थ्य कर्मियों के भी हैं। लैब टेक्नीशियन के पॉजिटिव आने के बाद कई लैब टेक्नीशियन और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने भी जांच कराई थी। हालांकि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed