दुखद: शादी की सालगिरह पर ही महिला ने फांसी लगाकर जान दी
-
छोटी बहन की शादी में शरीक होने करेली स्थित मायके आई थी
-
वहीं हुई घटना, कारणों का पता नहीं, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
छोटी बहन की शादी में शरीक होने करेली स्थित मायके आई थी
वहीं हुई घटना, कारणों का पता नहीं, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करेली के जीटीबी नगर में बुधवार को पलक गुप्ता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार को ही पलक की शादी की सालगिरह थी। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया? इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। पलक अपनी छोटी बहन की शादी में शरीक होने के लिए मायके आई थी। वहीं पर उसने फांसी लगाई। घटना से शादी की खुशियों में ग्रहण लग गया।
जीटीबी नगर की रहने वाली पलक गुप्ता की शादी पुरामुफ्ती के महमूदपुर गांव के रहने वाले संजीव केसरवानी से हुई थी। पलक की छोटी बहन की शादी आने वाले 12 दिसंबर को है। शादी में शरीक होने और खरीदारी के लिए पलक मायके आ गई थी। बुधवार को उसकी शादी की सालगिरह भी थी। न जाने क्या बात हुई, पलक ने कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों ने देखा तो हाहाकार मच गया। शादी वाले घर में रुदन देखकर आसपास के लोगों भी हैरत में पड़ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पलक ने अपनी शादी के दिन में मायके में क्यों खुदकुशी की, इस बात का जवाब किसी के पास नहीं था। मायके वालों का कहना था कि वह छोटी बहन के साथ खरीदारी कर रही थी, लेकिन उसके व्यवहार से कहीं से भी यह नहीं लगा कि वह आत्महत्या की सोच रही है। पति संजीव का भी यही कहना था कि उनके बीच कोई विवाद नहीं था। कमरे में सुसाइड नोट ढूंढा गया, लेकिन नहीं मिला। इंस्पेक्टर करेली ने बताया कि अंत्येष्ठि के बाद घरवालों से पूछताछ की जाएगी।
दुष्कर्म की शिकार युवती का हुआ मेडिकल, जल्द कराया जाएगा बयान
करेली में दुष्कर्म की शिकार युवती का बुधवार को मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल परीक्षण बृहस्पतिवार को भी होगा। बुधवार को पुलिस ने लड़की का बयान लिया, जिसमें उसने घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि अब लड़की का 164 (मजिस्ट्रेट के सामने) का बयान कराया जाएगा। फिलहाल, जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। करेली की रहने वाली एक लड़की की वहीं के एक युवक से दोस्ती थी। युवक के दोस्त ने सोमवार को उसे बुलाया और घुमाने के बहाने कार में बिठाकर कीडगंज की ओर ले गया। वहीं उसके साथ दुराचार किया। फिर करेली के बैरियर तिराहे पर छोड़कर भाग गया। युवती वहीं रोती हुई थी मिली थी। मंगलवार को उसने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गुफरान के दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर करेली ने बताया कि लड़की का आज मेडिकल परीक्षण कराया गया और बयान लिया गया। कुछ टेस्ट कल कराए जाएंगे। लड़की ने अपने साथ घटना को विस्तार पूर्वक बताया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।