{"_id":"5cfffc7bbdec220754348df7","slug":"rusticated-student-fire-on-pricipal-of-handiya-polytechnic","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंडिया पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य पर निलंबित छात्र ने गोली चलाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंडिया पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य पर निलंबित छात्र ने गोली चलाई
Wed, 12 Jun 2019 12:39 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंडिया पालीटेक्निक की प्राविधिक शिक्षा परीक्षा के बाद कंट्रोल रूम में उत्तर पुस्तिकाओं की सीलिंग-पैकिंग के समय एक निलंबित छात्र वहां पहुंच गया। उसने परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रधानाचार्य से कहा। मना करने पर निलंबित छात्र ने गोली चला दी। मामले की सूचना हंडिया थाने को लेकर छात्र के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
हंडिया पालीटेक्निक में इन दिनों प्राविधिक शिक्षा परीक्षा चल रही है। मंगलवार की शाम छह बजे कालेज के प्रिंसिपल बृजेश कुमार तथा अन्य अध्यापक उत्तर पुस्तिकाओं की सील पैकिंग कर रहे थे। उसी समय पालीटेक्निक का एक निलंबित छात्र अपने तीन दोस्तों के साथ आया और प्रिंसिपल से कहने लगा कि उसे परीक्षा में शामिल करने की अनुमति दी जाय। प्रिंसिपल ने मना किया तो उसने तमंचा निकाल लिया और फायर कर दिया। प्रिंसिपल का आरोप है कि तमंचा मिस होने की वजह से वह बच गए। इसके बाद निलंबित छात्र को उसके दोस्त ही वहां से ले गए। शाम को ही इसकी सूचना इंस्पेक्टर हंडिया को दी गई। प्रिंसिपल बृजेश कुमार ने पुलिस से निलंबित छात्र के खिलाफ कार्रवाई करने और कालेज में पुलिस बल मुहैया कराने की अपील की है।
विज्ञापन