फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rush on Alopibagh new flyover from November

Prayagraj News: नवंबर से अलोपीबाग नए फ्लाईओवर पर भरिए फर्राटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Rush on Alopibagh new flyover from November
शहरवासियों के लिए एक राहतभरी खबर है। नवंबर से नए अलोपीबाग फ्लाईओवर पर फर्राटा भर सकेंगे। सेतु निगम का दावा है कि मेला प्राधिकरण को इसे पूरा करने के लिए दिसंबर तक का समय दिया गया है, लेकिन एक महीने पहले यह यातायात के लिए बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद लाइट, रंगाई-पुताई, सांउड बैरियर लगाने सहित अन्य काम सात दिसंबर तक पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन

सेतु निगम को महाकुंभ 2025 परियोजना के तहत छह मार्च 2024 को इसकी स्वीकृति मिली थी। इसके बनने से झूंसी की ओर से आने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। पुराने फ्लाईओवर के दोहरीकरण के रूप में इसे तैयार किया जा रहा है। पुल का 86 फीसदी काम पूरा हो चुका है। पुल के फाउंडेशन व सब स्ट्रेक्चर का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

अब सुपर स्ट्रेक्चर का काम चल रहा है। 23 पिलर पर बने इस पुल में 63 बीम डाली गई है। 700 मीटर लंबे फ्लाईओवर की कुल लागत 95 करोड़ है। पुल अलोपीबाग से शुरू होकर बैरहना चौराहे तक जाएगा। इसके बनने से चुंगी, हर्षवर्धन चौराहा व अन्य इलाकों का अवागमन आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलोपीबाग फ्लाईओवर का काम 86 फीसदी पूरा हो चुका है। मेला प्राधिकरण को इसे पूरा करने के लिए दिसंबर तक का समय दिया गया है। लेकिन, एक महीने पहले ही पुल यातायात के लिए बनकर तैयार हो जाएगा।
-मनोज अग्रवाल, मुख्य परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed