Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Runners will put up a strong challenge in the Indira Marathon; Army personnel are also ready.

Prayagraj News: इंदिरा मैराथन में धावक मैदान पर देंगे जोरदार टक्कर, सेना के जवान भी तैयार

Wed, 18 Nov 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 18 Nov 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Runners will put up a strong challenge in the Indira Marathon; Army personnel are also ready.
मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में इंदिरा मैराथन की फिनिश लाइन
41वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इस प्रतियोगिता में सेना और रेलवे सहित कुल 369 धावकों ने पंजीकरण करवाया है। पिछले साल के विजेता और कई अनुभवी धावक इस बार भी कड़ी टक्कर देने को तैयार हैं।
विज्ञापन

जम्मू के उधमपुर निवासी राघव शर्मा इस साल के इंदिरा मैराथन में हिस्सा लेंगे। उन्होंने अक्तूबर में कश्मीर मैराथन में तीसरा स्थान हासिल किया था। राघव शर्मा ने बताया कि मैं इंदिरा मैराथन में प्रतिभाग करने के लिए काफी उत्साहित हूं और इस बार भी मैराथन जीतने का पूरा प्रयास करूंगा। पिछले साल के विजेता प्रदीप सिंह चौधरी ने भी पंजीकरण करवाया है। वह इस बार भी प्रतियोगिता जीतने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। मंगलवार तक कुल 50 सेना के धावक पंजीकरण करवा चुके हैं। वे भी उत्साह के साथ शामिल होकर अन्य धावकों को चुनौती देने के लिए तैयार हैं। धावक अपनी आहार और दिनचर्या का विशेष ध्यान रख रहे हैं।
विज्ञापन

अपने आहार का खास ख्याल रखते हैं धावक
मैराथन में हिस्सा लेने वाले धावक अपने आहार का खास ध्यान रखते हैं। वे प्रतिदिन तीन से चार लीटर पानी पीते हैं और स्वास्थ्य के लिए व्यायाम करते हैं। इसके अलावा, धावक प्रतिदिन 20 किलोमीटर दौड़ते हैं और लगभग एक घंटा व्यायाम भी करते हैं। उनकी डाइट में रोटी, फल, मेवे और दलिया शामिल होता है। वे दिन की शुरुआत हल्की डाइट से करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण की स्थिति
इंदिरा मैराथन में कुल 369 धावकों ने पंजीकरण करवाया है। पूर्ण मैराथन में ऑनलाइन माध्यम से चार महिलाओं और 90 पुरुषों ने पंजीकरण कराया है। ऑफलाइन माध्यम से 14 महिलाओं और 78 पुरुषों ने पूर्ण मैराथन के लिए पंजीकरण करवाया है। अर्ध मैराथन में ऑफलाइन माध्यम से 105 पुरुषों और 28 महिलाओं ने पंजीकरण कराया है। वहीं, ऑनलाइन माध्यम से 52 पुरुषों और एक महिला ने अर्ध मैराथन के लिए पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed