फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rumors of abduction of gas agency owner stirred up

गैस एजेंसी मालिक को अगवा करने की अफवाह से हड़कंप

Wed, 02 Sep 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
Rumors of abduction of gas agency owner stirred up
अपराध - फोटो : अमर उजाला

खोजबीन के बाद दो साथियों समेत उत्तराखंड के थाना बाजपुर की पुलिस की हिरासत में मिले

विज्ञापन
दुनका। गांव सहोड़ा के एक गैस एजेंसी के मालिक और उसके सहयोगियों के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। अफवाह यहां तक फैल गई कि अपहरण करने वालों ने 40 लाख की फिरौती मांगी है। बाद में पता चला कि कार से दुर्घटना के बाद उत्तराखंड पुलिस ने तीनों को थाना बाजपुर में बंद कर दिया था।
सहोड़ा में रहने वाले सतेंद्र के अनुसार भारत गैस एजेंसी सहोड़ा के मालिक राजेंद्र कुमार अपने साथी अरुण और सुभाष चंद्र बंगाली के साथ सोमवार सुबह किसी काम से रुद्रपुर गए थे जहां से शाम तीन बजे घर लौटते समय डिबडिबा मोड़ पर उनकी कार एक दूसरी कार से भिड़ गई। बताया जाता है कि उस कार में सादा वर्दी में कुछ पुलिस वाले बैठे थे जिन्होंने कहासुनी के बाद पुलिस बुला ली। पुलिस तीनों को हिरासत में लेने के बाद अपनी जीप में बैठाकर थाना बाजपुर ले गई जहां उन्हें हवालात में बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि इत्तफाक से कुछ देर बाद राजेंद्र कुमार का कोई परिचित डिबडिबा मोड़ से निकला जिसने उनकी कार रास्ते में खाली खड़ी देखी तो परिवार को सूचना दी। इसके बाद गैस एजेंसी मालिक के अपहरण का शोर मच गया। 40 लाख की फिरौती मांगे जाने की अफवाह भी उड़ गई। घरवाले आनन-फानन में रुद्रपुर की ओर दौड़ पड़े। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि वह पुलिस की हिरासत में हैं। इसके बाद परिजन बाजपुर थाने पहुंचे जहां माफी मंगवाने के बाद तीनों को छोड़ दिया गया। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों का यह भी कहना था कि राजेंद्र की कार में टक्कर लगने की बात सही नहीं थी क्योंकि कार में खरोंच तक नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed