{"_id":"95056aae4ed06e95ab1f6c30992298a5","slug":"rte-fair-flower-children-played-holi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई मेले में बच्चों ने खेली फूलों की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई मेले में बच्चों ने खेली फूलों की होली
ब्यूरो/ अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sat, 28 Mar 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। बच्चों एवं अभिभावकों को शिक्षा की उपयोगिता के बारे में जागरूक करने के लिए शुक्रवार को आरटीई (शिक्षा अधिकार अधिनियम) मेले का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों की ओर से पोस्टर प्रतियोगिता, श्लोगन एवं सुलेख प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंकित, रूबी, नजमी, ममता, हर्षित विजयी रहे। इस दौरान टीएलएम प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय एलनगंज परिसर में आयोजित जनपद स्तरीय आरटीई मेले में शहरी क्षेत्र के पार्षदों, प्रधानाध्यापकों एवं एसएमसी के अध्यक्षों के साथ ग्रामीण क्षेत्र से ग्राम प्रधान, ब्लाक प्रमुख एवं प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया। प्रदर्शनी के दौरान सिंधु विद्या मंदिर अलोपीबाग एवं एनी बेसेंट की बालिकाओं ने होली एवं देशभक्ति नृत्य के जरिए सभी को मुग्ध कर दिया। जिलाधिकारी भवनाथ सिंह ने बच्चों एवं अभिभावकों में शिक्षा के प्रति नई सोच विकसित करने की बात कही।सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने शिक्षकों को अपने दायित्व के प्रति सजग रहने की बात कही।
प्राचार्य राज्य शिक्षा संस्थान दिव्यकांत शुक्ल ने बच्चों के नामांकन बढ़ाने तथा विद्यालय में शैक्षिक माहौल बनाने के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया। इस मौके पर बीएसए राजकुमार ने विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संयोजन खंड शिक्षा अधिकारी ज्योति शुक्ला, रमा पांडेय एवं शशांक शेखर शुक्ल ने किया। संचालन डॉ. रंजना त्रिपाठी ने किया।