{"_id":"62794833f48eb4315c1c2707","slug":"rrb-centers-made-in-other-states-25-left-the-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरआरबी : दूसरे राज्यों में सेंटर बना दिए गए केंद्र, 25 फीसदी ने छोड़ दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरआरबी : दूसरे राज्यों में सेंटर बना दिए गए केंद्र, 25 फीसदी ने छोड़ दी परीक्षा
Mon, 09 May 2022 10:28 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 09 May 2022 10:28 PM IST
सार
कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी 2) का आयोजन प्रयागराज समेत कुल नौ शहरों में 17 केंद्र पर हुआ। पहली पॉली में कुल 6816 अभ्यर्थियों को शामिल होना था लेकिन 4608 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने के लिए पहुंचे। इस तरह से पहली पाली में 67.61 फीसदी ही अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंची।
विज्ञापन
RRB NTPC
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के दूसरे चरण की परीक्षा में 25 फीसदी परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बताया जा रहा है कि दूसरे राज्यों में परीक्षा केंद्र बना दिए जाने एवं वहां तक पहुंचने के लिए ट्रेनों में रिजर्वेशन न मिलने की वजह से ही तमाम अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस बीच सोमवार को सर्वर धीमा चलने की वजह से परीक्षार्थियों को अपना आधार वेरीफिकेशन कराने में काफी वक्त लगा।
विज्ञापन
कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी 2) का आयोजन प्रयागराज समेत कुल नौ शहरों में 17 केंद्र पर हुआ। पहली पॉली में कुल 6816 अभ्यर्थियों को शामिल होना था लेकिन 4608 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने के लिए पहुंचे। इस तरह से पहली पाली में 67.61 फीसदी ही अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंची।
विज्ञापन
उधर दूसरी पॉली में 6811 में से 5632 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में अभ्यर्थियों की उपस्थिति का प्रतिशत 82.69 रहा। आरआरबी प्रयागराज द्वारा लेवल-6 के तहत कामर्शियल अप्रेंटिस और एएसएम पद की परीक्षा ली गई। प्रयागराज के एक परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने के बाद जंक्शन पहुंचे अभ्यर्थी ने बताया कि उसके कुछ साथियों का परीक्षा केंद्र भोपाल में बना दिया गया था। ट्रेन में रिजर्वेशन न मिलने की वजह से मजबूरी में उन सभी ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन
चेयरमैन आरए जमाली ने बताया कि कुछ परीक्षा केंद्र में सर्वर स्लो होने की वजह से आधार वेरीफिकेशन में थोड़ा वक्त लगा, लेकिन अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए निर्धारित समय दिया गया। उन्होंने बताया कि अब मंगलवार दस मई को परीक्षा एक पाली में होगी। उसमें 5134 अभ्यर्थियों को शामिल होना है।