फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Roadways will run additional buses for the life consecration ceremony

Prayagraj News: प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
Roadways will run additional buses for the life consecration ceremony
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए यूपी रोडवेज ने अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी की है। यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के सभी आठ डिपो से 21 से 23 जनवरी के मध्य अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। वहीं, रेलवे ने भी इस कार्यक्रम के लिए स्पेशल ट्रेन संचालन की तैयारी की है।
विज्ञापन

अगले वर्ष मकर संक्रांति से ही माघ मेला शुरू हो जाएगा, जो महाशिवरात्रि तक चलेगा। इसी अवधि में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी है। माघ मेले के दौरान काफी संख्या में अयोध्या के लिए श्रद्धालु रवाना होंगे। इसके अलावा अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पूर्व एवं उसके बाद भी देश के तमाम इलाकों में रहने वाले लोग वहां से संगम स्नान के लिए भी आ सकते हैं। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों की प्रयागराज से अयोध्या के लिए आवाजाही हो सकती है। इस संबंध में पिछले सप्ताह जिला प्रशासन, रेलवे और यूपी रोडवेज के अधिकारियों की बैठक भी हुई।
विज्ञापन

फिलहाल, अब तय किया गया है कि उक्त अवधि में प्रयागराज से अयोध्या के लिए यूपी रोडवेज अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि माघ मेला की वजह से काफी संख्या में लोग अयोध्या जा सकते हैं। इसी वजह से अतिरिक्त बस चलाए जाने की योजना है। वहीं, रेलवे भी प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने पर विचार कर रहा है। इसके अलावा चित्रकूट-प्रयागराज-अयोध्या के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इस बारे में उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि अगर भीड़ होती है तो अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed