{"_id":"652704d0717a19d09c0e2bb7","slug":"roadways-will-run-195-buses-for-vindhyachal-allahabad-news-c-3-1-ald1024-238834-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: विंध्याचल के लिए रोडवेज चलाएगा 195 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: विंध्याचल के लिए रोडवेज चलाएगा 195 बसें
विज्ञापन
नवरात्र के मौके पर विंध्याचल में लगने वाले नवरात्र मेले के लिए यूपी रोडवेज ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। नवरात्र के मौके पर यूपी रोडवेज 14 अक्तूबर की मध्य रात्रि से 23 अक्तूबर तक 195 बसों का संचालन करेगा। प्रयागराज के जीरोरोड बस स्टेशन से प्रत्येक 30 मिनट पर विंध्याचल के लिए बस उपलब्ध होगी।
इस दौरान यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन से विंध्याचल के लिए हर रोज 130 व वाराणसी रीजन से 65 बसों का संचालन होगा। साथ ही यूपी रोडवेज ने पर्व के मद्देनजर विंध्याचल में अतिरिक्त कर्मचारियों की भी तैनाती का निर्णय लिया है। प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि मिर्जापुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एसके सेठ को मेलाधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान मिर्जापुर-वाराणसी रूट पर प्रयागराज रीजन 25 और वाराणसी रीजन 40 बसें चलाएगा।
मिर्जापुर-जौनपुर-आजमगढ़ रूट पर 25 बस, मिर्जापुर-विंध्याचल-प्रयागराज रूट पर 50 बसें नियमित रूप से संचालित होंगी। इसमें 23 बसें मिर्जापुर डिपो की और 27 जीरोरोड डिपो की रहेंगी। मिर्जापुर-घोरावल रूट पर पांच, मिर्जापुर-राबर्टसगंज रूट पर 30, मिर्जापुर-हनुमना, प्रतापगढ़-प्रयागराज-विंध्याचल, लालगंज-प्रयागराज-विंध्याचल और बादशाहपुर-प्रयागराज-विंध्याचल रूट पर पांच-पांच अतिरिक्त बसें चलेंगी।