{"_id":"68c7dbda2dfc6cd2e90dab9d","slug":"roadways-will-operate-2800-buses-during-magh-mela-temporary-bus-stations-will-be-built-in-jhunsi-and-naini-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : माघ मेले में रोडवेज करेगा 2800 बसों का संचालन, झूंसी और नैनी में बनेंगे अस्थायी बस स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : माघ मेले में रोडवेज करेगा 2800 बसों का संचालन, झूंसी और नैनी में बनेंगे अस्थायी बस स्टेशन
Mon, 15 Sep 2025 02:56 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:56 PM IST
सार
महाकुंभ के मौके पर रिकॉर्ड संख्या में बसों का संचालन करने वाला यूपी रोडवेज माघ मेले की तैयारियों में जुट गया है। मेले के दौरान प्रयागराज रीजन 2800 बसों का संचालन करेगा।
विज्ञापन
सिविल लाइंस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महाकुंभ के मौके पर रिकॉर्ड संख्या में बसों का संचालन करने वाला यूपी रोडवेज माघ मेले की तैयारियों में जुट गया है। मेले के दौरान प्रयागराज रीजन 2800 बसों का संचालन करेगा। इसके अलावा 200 बसों को रिजर्व रखा जाएगा। मेले की शुरुआत तीन जनवरी को पौष पूर्णिमा से होगी। इसी के साथ एक माह का कल्पवास भी शुरू हो जाएगा। महाकुंभ में भीड़ को देख प्रशासन ने माघ मेले में भी काफी संख्या में लोगों के आने का अनुमान लगाया है। तैयारियों का ब्योरा जिला प्रशासन के अफसरों को भेजा है। अभी प्रयागराज रीजन के नौ डिपो 666 बसों का संचालन कर रहे हैं। इनमें 550 बसें परिवहन निगम की हैं जबकि 116 अनुबंधित हैं। शेष अन्य बसें दूसरे रीजन की लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
मेले के दौरान गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी, अयोध्या, कानपुर, चित्रकूट धाम, लखनऊ, झांसी व देवी पाटन रीजन की बसें भी रोडवेज संचालित करेगा। यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक के रविंद्र कुमार के अनुसार झूंसी और नैनी के लेप्रोसी मिशन चौराहे पर रोडवेज अस्थायी बस स्टेशन तैयार करेगा। झूंसी से गोरखपुर-देवरिया, आजमगढ़-मऊ, बदलापुर-टांडा, वाराणसी व जौनपुर मार्ग पर बसें चलेंगी। लेप्रोसी मिशन चौराहा से बांदा-चित्रकूट, रीवा-सीधी, विंध्याचल-मिर्जापुर-शक्तिनगर मार्ग पर बसें चलाने की तैयारी है। विद्या वाहिनी मैदान से रायबरेली, लखनऊ, अयोध्या, गोंडा, सरायअकिल, कानपुर रूट पर बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन
माघ मेला-2026 के प्रमुख स्नान पर्वों की तिथियां
-03 जनवरी 26 - पौष पूर्णिमा
-14 जनवरी 26 - मकर संक्रांति
-18 जनवरी 26 - मौनी अमावस्या
-23 जनवरी 26 - बसंत पंचमी
-01 फरवरी 26 - माघी पूर्णिमा
-15 फरवरी 26 - महाशिवरात्रि