फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Roadways officers met CRO, handed over the list of proposed sites for bus operation

Prayagraj Roadways : सीआरओ से मिले रोडवेज अफसर, बस संचालन के प्रस्तावित स्थलों की सौंपी सूची

Thu, 15 May 2025 10:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 May 2025 10:53 AM IST
सार

सिविल लाइंस और जीरोरोड बस स्टेशन के पुर्नविकास कार्य के तहत वहां से संचालित बसों के संचालन को लेकर यूपी रोडवेज के अफसरों ने बुधवार को मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) कुंवर पंकज से मुलाकात की।

विज्ञापन
Roadways officers met CRO, handed over the list of proposed sites for bus operation
सिविल लाइंस रोडवेज में खड़ी बसें। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिविल लाइंस और जीरोरोड बस स्टेशन के पुर्नविकास कार्य के तहत वहां से संचालित बसों के संचालन को लेकर यूपी रोडवेज के अफसरों ने बुधवार को मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) कुंवर पंकज से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सीआरओ ने रोडवेज अफसरों से कहा कि बसों के संचालन के लिए जो मैदान प्रस्तावित है, पहले उन संस्थानों के प्रमुखों से बस संचालन की अनुमति ली जाए।

विज्ञापन

सिविल लाइंस डिपो के एआरएम जयकरन एवं लीडर रोड डिपो के एआरएम सीबी राम ने मुलाकात के दौरान सीआरओ को बसों के संचालन के प्रस्तावित स्थलों की जो सूची सौंपी उसमें एमजी मार्ग स्थित विद्या वाहिनी मैदान, तेलियरगंज स्थित प्रिटिंग इंस्टीट्यूट का मैदान, नेहरू पार्क मैदान, प्रयागराज जंक्शन के सामने लीडर रोड बस स्टेशन एवं केपी कॉलेज ग्राउंड शामिल रहा।

विज्ञापन


इस दौरान अफसरों ने संबंधित मैदान से बसों के प्रस्तावित रूट की भी जानकारी दी। अफसरों ने कहा कि अगर परेड मैदान या केपी कॉलेज मैदान मिल जाए तो एक ही स्थान से सभी रूट की बसों का संचालन किया जा सकता है। यह भी कहा कि अगर यह मैदान नहीं मिलते हैं तो विद्या वाहिनी मैदान से वाराणसी, गोरखपुर, मिर्जापुर एवं प्रिटिंग कॉलेज मैदान से लखनऊ, अयोध्या रूट और लीडर रोड से कानपुर, कौशाम्बी, दिल्ली रूट की बसें संचालित की जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सीआरओ ने रोडवेज अफसरों से कहा कि वह प्रस्तावित मैदानों के प्रबंधन से बात करें। सीआरओ से हुई मुलाकात के बाद एआरएम लीडर रोड और सिविल लाइंस तेलियरगंज स्थित प्रिंटिंग कॉलेज पहुंचे। वहां प्रिटिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य से उनकी मुलाकात हुई। एआरएम सिविल लाइंस ने बताया कि प्रधानाचार्य ने कॉलेज के मैदान को लेकर कहा कि यह एक शैक्षिक संस्थान है। यहां से बसों का संचालन होगा तो छात्र-छात्राओं को समस्या हो सकती है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed