फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Roadways employee murder in mundera prayagraj news today

Prayagraj: मुंडेरा में रोडवेज कर्मचारी की सिर कूंचकर हत्या, शव सड़क पर रखकर चक्काजाम

Tue, 21 Oct 2025 04:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 21 Oct 2025 04:32 PM IST
सार

प्रयागराज के मुंडेरा इलाके में रोडवेज के कर्मचारियों की सिर कूच कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। लोगों ने शव रखकर मुंडेरा चुंगी के पास सड़क जाम कर दिया है। बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
Roadways employee murder in mundera prayagraj news today
Prayagraj - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धूमनगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा बाजार में रोडवेज बस के चालक की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आक्रोशित परिजनों ने रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों के साथ मृतक के शव को मुंडेरा चुंगी के पास कानपुर हाईवे पर रखकर चक्काजाम कर दिया। जाम खुलवाने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए। कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएसी मौके पर पहुंच गई। आक्रोशित लोगों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। इससे स्थिति बेकाबू हो गई। 

विज्ञापन


नीमसराय निवासी रावेंद्र कुमार उर्फ मुन्नू (40) रोडवेज में संविदा पर चालक था। सोमवार दोपहर करीब एक बजे किसी काम से मुंडेरा चुंगी पेट्रोल पंप के पास गया था। यहां पर कुछ लोगों से उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। बताया जाता है कि रावेंद्र ने भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसे घेर लिया। मारपीट करते हुए सड़क पर गिरा दिया। फिर उसके सिर पर ईंट और पत्थर से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर बेसुध हो गया।
विज्ञापन


लोगों ने शोर मचाया तो हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में रावेंद्र को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रावेंद्र की मौत की खबर मिलते ही घरवाले और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। यहां से शव लेकर नीमसराय स्थित घटनास्थल पर पहुंचे। जहां शव रखकर हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरवालों का कहना है कि रावेंद्र की हत्या साजिश के तहत की गई है। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। रावेंद्र का हमलावरों से पुराना विवाद नहीं था, इसलिए घटना की असली वजह पुलिस की जांच से ही सामने आएगी। घटना की सूचना पर पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। धूमनगंज थाना पुलिस और अन्य थानों की फोर्स तैनात की गई है। कई घंटे की मशक्कत के बाद अधिकारियों ने लोगों को शांत करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed