Roadways Driver Murder : हंगामे से बचने के लिए पोस्टमार्टम हाउस से लेकर मुंडेरा चुंगी तक पुलिस रही तैनात
रोडवेज चालक रावेंद्र हत्या के बाद हंगामे से बचने के लिए बुधवार को पुलिस सक्रिय रही। पोस्टमार्टम हाउस में धूमनगंज थाना प्रभारी फोर्स के साथ पहुंंचे, वहीं दिनभर मुंडेरा चुंगी और मृतक घर के पास अतिक्ति पुलिस बल तैनात किया गया।
विस्तार
रोडवेज चालक रावेंद्र हत्या के बाद हंगामे से बचने के लिए बुधवार को पुलिस सक्रिय रही। पोस्टमार्टम हाउस में धूमनगंज थाना प्रभारी फोर्स के साथ पहुंंचे, वहीं दिनभर मुंडेरा चुंगी और मृतक घर के पास अतिक्ति पुलिस बल तैनात किया गया। देर-शाम बेगम सराय स्थित घाट पर शव का अंतिम संस्कार कराया गया। वहीं दूसरी तरफ हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चार टीमें बनाई गई है। बुधवार पुलिस की एक टीम मड़ियाडीह व पुरामुफ्ती में दबिश दी लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लगा है। साथ ही फरार आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने की भी पुलिस तैयारी कर रही है। संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया भी की जाएगी। डीसीपी मनीष शांडिल्य ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आठ भाई बहनों में दूसरे नंबर था रावेंद्र
रावेंद्र परिवार में आठ भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था। वह सविंदा पर रोडवेज में चालक था। नीमसराय में रावेंद्र अपनी पत्नी निशा देवी व बेटी रिया और छोटा बेटा सोनू के साथ रहता था। नरेेंद्र ने पुलिस से गुहार लगाई कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
आरोपियों पर कार्रवाई होगी तभी मिलेगी ठंडक...
बुधवार सुबह शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, चारों तरफ तरफ चीख पुकार मची रही। पत्नी ने रोते बिलखते कहा कि आखिर तुम मुझे क्यों छोड़ कर चले गए... पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई होगी तभी कलेजे को ठंडक मिलेगी।
बाजार में पसरा रहा सन्नाटा, पुलिस रही तैनात
घटना के बाद धूमनगंज बाजार में बुधवार को सन्नाटा पसरा रहा, इस दौरान कई दुकानें बंद रही। पीएसी के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। बता दें कि पिछले तीन दिनों के भीतर धूमनगंज थाना क्षेत्र में दूसरी बड़ी घटना सामने आई है।
देरी से पहुंचने की वजह से कार्रवाई
इसके साथ ही जांच में पता चला कि चौकी प्रभारी को सूचना के बावजूद मौके पर देरी से पहुंचने की वजह से परिजनों को चक्काजाम करने का मौका मिल गया। पूर्व में भी आरोपियों के खिलाफ शिकायत होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। रिपोर्ट के आधार पर तत्काल प्रभाव से राजेश कुमार चौबे को निलंबित कर दिया गया है।
12 अक्तूबर को भी हुई थी एफआईआर
वहीं एक अन्य मामले में पूर्व मुंडेरा बाजार निवासी सिद्धार्थ केसरवानी ने भी आरोपियों पर 12 अक्तूबर को एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने शिकायत में बताया था कि जब वह अपनी दुकान में थे तो सामने कार खड़ी करने को लेकर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। डीसीपी ने बताया कि इस मामले में भी चौकी प्रभारी की लापरवाही सामने आई है।