Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Employee of Ishwar Saran Degree College shot dead after assailants entered his home in Salori

प्रयागराज: घर में घुसकर डिग्री कॉलेज के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, लोगों ने हमलावर को भी किया अधमरा

Thu, 15 Oct 2026 01:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 Oct 2026 01:04 PM IST
सार

Prayagraj Crime News : शहर में सीएम योगी के आने कुछ देर पहले गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। सलोरी में घर में घुसकर ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के कर्मचारी सतीश श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को हुई वारदात में पेट में गोली लगने से उनकी हालत गंभीर हो गई थी। इसी इलाके के तेलियरगंज में आज सीएम योगी का कार्यक्रम है। लोगों ने हमलावर को भी पीट-पीटकर अधमरा कर दिया है। 

विज्ञापन
Employee of Ishwar Saran Degree College shot dead after assailants entered his home in Salori
डिग्री कॉलेज कर्मचारी की हत्या के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

सलोरी में बृहस्पतिवार को नजूल की जमीन पर कब्जे के विवाद में ईश्वर डिग्री कॉलेज के लैब अटेंडेंट व अधिवक्ता सतीश कुमार श्रीवास्तव (52) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पड़ोसी अपर शासकीय अधिवक्ता देवेंद्र नाथ मिश्रा बेटे और 20-25 लोगों के साथ विवादित मकान और प्लॉट की बाउंड्री तोड़ने पहुंचे थे।

विरोध करने पर सतीश की पिटाई की गई फिर लाइसेंसी रिवॉल्वर से उनके पेट में गोली मार दी गई। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। एनकाउंटर की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार नहीं करने की मांग पर अड़े रहे।

विज्ञापन

उधर, घटना में देवेंद्र भी गंभीर रूप से जख्मी हैं। घटना में फुटेज सामने आया है जिसमें मास्क और गमछे से चेहरा ढक कर कुछ लोग जाते दिख रहे हैं। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सलोरी निवासी सतीश घर से कुछ दूर स्थित ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में लैब अटेंडेंट थे। उनकी पत्नी वर्षा इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं जबकि बेटी वैष्णवी निजी कॉलेज में पढ़ाती हैं। परिवार में उनकी दूसरी बेटी वैशाली भी है। पत्नी वर्षा ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह पति और बेटियों के साथ कॉलेज में थीं। सुबह करीब 11 बजे सतीश का फोन आया। उन्होंने बताया कि सलोरी स्थित मकान में देवेंद्र कई लोगों के साथ पहुंचा है। वह जल्दी घर पहुंचने के लिए कह रहे थे।

Trending Videos

वहां पहुंचने पर देखा कि देवेंद्र बेटे निपेंद्र उर्फ बच्चू, बहू और 20-25 लोगों के साथ मौजूद था। वर्षा ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने मकान का ताला तोड़ने के साथ पीछे स्थित प्लॉट की बाउंड्री भी तोड़ दी। विरोध करने पर पथराव किया और सतीश पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। इसके बाद लाइसेंसी रिवॉल्वर से पेट में गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उन्हें एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, सतीश और देवेंद्र के बीच नजूल की संपत्ति को लेकर पहले से विवाद चल रहा था।

चार घंटे तक शव रखकर किया हंगामा

आक्रोशित परिजनों ने एसआरएन अस्पताल के गेट के पास शव रखकर हंगामा किया। चार घंटे तक चले हंगामे के दौरान उन्होंने शव का अंतिम संस्कार करने से भी इन्कार कर दिया। सूचना पर पहुंचे डीसीपी नगर सागर जैन, कर्नलगंज एसीपी विवेक यादव समेत अन्य अधिकारियों ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद वे शांत हुए।

सीएम के आगमन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, फिर भी वारदात

बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शहर में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। प्रमुख मार्गों से लेकर संवेदनशील इलाकों तक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इसके बावजूद सलोरी में अधिवक्ता की हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

नजूल की संपत्ति को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। विवादित संपत्ति पर ताला तोड़ने के बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इस दौरान गोली लगने से सतीश की मौत हो गई। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। - सागर जैन, डीसीपी नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed