{"_id":"6ad07494fe58e7c48b0f60ea","slug":"prayagraj-a-young-man-created-a-major-ruckus-at-a-police-outpost-throwing-files-chairs-and-tables-outside-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : पुलिस चौकी पर युवक ने जमकर मचाया हंगामा, फाइल और कुर्सी मेज को फेंका बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : पुलिस चौकी पर युवक ने जमकर मचाया हंगामा, फाइल और कुर्सी मेज को फेंका बाहर
Thu, 15 Oct 2026 12:07 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, नैनी (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, नैनी (प्रयागराज)
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:07 PM IST
सार
नैनी थाना के गंगोत्री नगर पुलिस चौकी पर एक नशे का आदी युवक ने जमकर हंगामा किया। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:00 के आसपास युवक चौकी पर पहुंचा। उसे समय चौकी पर कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
नैनी के गंगोत्री नगर पुलिस चौकी पर युवक ने जमकर किया हंगामा।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
नैनी थाना के गंगोत्री नगर पुलिस चौकी पर एक नशे का आदी युवक ने जमकर हंगामा किया। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:00 के आसपास युवक चौकी पर पहुंचा। उसे समय चौकी पर कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। युवक चौकी के अंदर रखी फाइलों को फेंकने के साथ मेज और कुर्सी को भी बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन
साथ ही बाहर निकाल कर शहर के एक मंत्री व पुलिस विभाग के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए लोगों को लाठी लेकर दौड़ा लिया। युवक फोटो और वीडियो बनाने वाले पर हमला कर रहा था। चौकी पर युवक की ओर से हंगामा किए जाने की सूचना पर नैनी इंस्पैक्टर अविनाश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और युवक को काबू में किया। युवक की पहचान चाका गांव में रहने वाले महावीर के रूप में हुई है।
विज्ञापन