फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Roadways buses will run from outside the city only in Mahakumbh

Roadways : महाकुंभ में शहर के बाहर से ही चलेंगी रोडवेज बसें, साढ़े तीन करोड़ श्रद्धालुओं के आवागमन का अनुमान

Sun, 30 Jun 2024 02:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Jun 2024 02:02 PM IST
सार

यूपी रोडवेज नौ अलग-अलग स्थानों से बसों को चलाए जाने की व्यवस्था कर रही है। जबकि, नौ अस्थायी बस स्टेशनों से लोगों को शहर में लाने के लिए 550 शटल बसें चलेंगी। शनिवार को यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने यह जानकारी महाकुंभ से संबंधित बैठक में दी।

विज्ञापन
Roadways buses will run from outside the city only in Mahakumbh
UP Roadways - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ के मौके पर यूपी रोडवेज शहर के बाहर से ही बसों का संचालन करेगा। इस दौरान प्रदेश एवं दूसरे राज्यों के विभिन्न शहरों के लिए कुल 7000 बसें शहर के बाहर से चलाईं जाएंगी, जबकि शटल सेवा के रूप में 550 बसें शहर के अंदर चलेंगी। रोडवेज का अनुमान है कि महाकुंभ के दौरान साढ़े तीन करोड़ श्रद्धालुओं का आवागमन बसों से हो सकता है। इस दौरान रोडवेज मुख्यालय एक हजार नई बसें भी उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन

यूपी रोडवेज नौ अलग-अलग स्थानों से बसों को चलाए जाने की व्यवस्था कर रही है। जबकि, नौ अस्थायी बस स्टेशनों से लोगों को शहर में लाने के लिए 550 शटल बसें चलेंगी। शनिवार को यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने यह जानकारी महाकुंभ से संबंधित बैठक में दी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि प्रदेश के 112 डिपो से बसों का इंतजाम होगा। अस्थायी बस स्टेशनों पर भी यात्री शेड, पानी, शौचालय एवं पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा वहां चालक एवं परिचालकों के विश्राम की उचित व्यवस्था रहेगी। नई एवं अच्छी स्थिति वाली बसों का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन

बैठक में यूपी रोडवेज की ओर से प्रेजेंटेशन भी दिया गया। प्रेजेंटेशन में बताया गया कि 550 शटल बसें शहर के बाहर नौ स्थानों से चलेंगी। इसमें पूरामुफ्ती से हिंदू हाॅस्टल, फूलपुर-अंदावा व पंचदेवरा-लेप्रोसी के लिए पांच-पांच मिनट पर बस चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेहरू पार्क से हिंदू हाॅस्टल के लिए एक-एक मिनट पर, बेला कछार से भारत स्काउट गाइड के लिए दो-दो मिनट, नवाबगंज हाइवे से भारत स्काउट के लिए तीन-तीन मिनट, शिवगढ़ हाइवे से भारत स्काउट के लिए चार-चार मिनट, हबूसा मोड़-अंदावा व गौहनिया से लेप्रोसी के लिए दो-दो मिनट पर शटल बसें चलेंगी। बैठक में कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने कहा कि यात्रियों के आवागमन के लिए रोडवेज एक बड़ा सहारा बनेगा। इसलिए जो भी कार्य कुंभ से संबंधित हैं वह समय रहते पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक शनिवार रोडवेज द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed