फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Roadways buses run for all the cities of the state, buses will operate from temporary bus stations.

Prayagraj : प्रदेश के सभी शहरों के लिए चलीं रोडवेज की बसें, अस्थायी बस स्टेशनों से होगा बसों का संचालन

Sun, 23 Feb 2025 12:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Feb 2025 12:59 PM IST
सार

महाशिवरात्रि के पहले संगमनगरी में भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। शनिवार को संगम जाने वाले सभी रास्ते पैक रहे। इसी के साथ वापसी करने वालों के लिए अस्थायी बस स्टेशनों से सभी जिलों के लिए बसों का संचालन शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Roadways buses run for all the cities of the state, buses will operate from temporary bus stations.
यूपी रोडवेज - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाशिवरात्रि के पहले संगमनगरी में भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। शनिवार को संगम जाने वाले सभी रास्ते पैक रहे। इसी के साथ वापसी करने वालों के लिए अस्थायी बस स्टेशनों से सभी जिलों के लिए बसों का संचालन शुरू हो गया है।

विज्ञापन

स्नान पर्व एवं उसके आसपास की तिथियों में सभी जिलों के लिए प्रयागराज से बसें संचालित की जाती रहीं हैं। लेकिन अंतिम स्नान पर्व के पूर्व उमड़ी भीड़ की वजह से यूपी रोडवेज ने सभी जिलों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया है। पश्चिमी यूपी के लिए रोडवेज का विशेष फोकस है। यूपी रोडवेज के सहारनपुर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद, गाजियाबाद, बरेली रीजन के लिए न्यूनतम 25 बसें चलाई जानी शुरू की गई हैं।

विज्ञापन

पूर्वी यूपी के वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर, देवीपाटन रीजन के लिए भी ज्यादा से ज्यादा बस चलाने का निर्देश अफसरों ने दिया है। शनिवार को यूपी रोडवेज द्वारा शाम छह बजे तक विभिन्न शहरों के लिए तकरीबन 1800 बसों का संचालन किया जा चुका था। देर रात तक बसों का आंकड़ा 2200 होने की बात अफसरों ने कही। इसके अलावा यहां 1200 बसें रिजर्व भी रखी गई हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि सभी जिलों के लिए यूपी रोडवेज की बसें महाशिवरात्रि तक चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed