फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Roadways bus fares increased due to toll tax

Prayagraj News: टोल टैक्स की वजह से बढ़ा रोडवेज बसों का किराया लागू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus fares increased due to toll tax
यूपी रोडवेज ने टोल टैक्स बढ़ने के बाद तमाम रूट पर चलने वाली बसों के किराये में वृद्धि कर दी है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया है। साधारण बस से प्रयागराज से देश की राजधानी दिल्ली का किराया चार रुपये तो आगरा का किराया सात रुपये बढ़ा है। कानपुर, वाराणसी के किराये में एक-एक रुपये की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

दरअसल, टोल टैक्स बढ़ने का असर यूपी रोडवेज द्वारा संचालित बसों के किराये पर भी पड़ा है। प्रयागराज से दिल्ली, आगरा, कानपुर, वाराणसी, फतेहपुर, गोरखपुर आदि शहरों की ओर जाने वाली बसों के किराये में वृद्धि हुई है। हालांकि, लखनऊ, रायबरेली, अयोध्या जाने वालीं साधारण बसों का किराया नहीं बढ़ा है।
विज्ञापन

प्रयागराज से आगरा के लिए साधारण बस में पहले 753 रुपये किराया था, जो अब 760 रुपये हो गया है। दिल्ली का किराया 1002 से बढ़कर 1006 रुपये हो गया है। वहीं, कानपुर का किराया अब 311 की जगह 312, फतेहपुर का 178 की जगह 179, वाराणसी का 196 की जगह 197 व गोरखपुर का 427 की जगह 428 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि रोडवेज बसों की साधारण सेवा का किराया तत्काल प्रभाव से बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed