{"_id":"580916a14f1c1b716b7055ff","slug":"roadwaj-try-to-easy-traval","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली और छठ पर यात्रियों की राह आसान करेगा रोडवेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली और छठ पर यात्रियों की राह आसान करेगा रोडवेज
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
बस सेवा
- फोटो : अमर उजालाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। दिवाली और छठ पर्व के मद्देनजर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। रोडवेज के इलाहाबाद परिक्षेत्र ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसों को चलाने का इंतजाम किया है। इन बसों का संचालन दिवाली के आसपास की तिथियों में होगा। छठ पर्व के मद्देनजर भी रोडवेज इलाहाबाद से पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के लिए भी बसें चलाने जा रहा है। फिलहाल पर्व को देखते हुए रोडवेज की ओर से अभी 105 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जा रही है।
दिवाली के आसपास की तिथियों में तमाम ट्रेनें काफी पहले ही फुल हो चुकी हैं। जिन लोगों को ट्रेनों में जगह नहीं मिली है उनकी नजर अब रोडवेज पर टिकी हुई है। रोडवेज को भी आभास है दिवाली के आसपास की तिथियों में बसों में भारी भीड़ उमड़ सकती है। सो रोडवेज ने दिवाली के आसपास की तिथियों में अतिरिक्त बस चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। रोडवेज के इलाहाबाद परिक्षेत्र द्वारा अभी 105 बसों की व्यवस्था की जा रही है। इन बसों का संचालन पर्व के तीन दिन पहले शुरू हो जाएगा। अधिकांश बसें बस्ती, गोरखपुर, बहराइच, आजमगढ़, फैजाबाद, लखनऊ, झांसी, आगरा, फर्रुखाबाद रूट पर चलाई जाएंगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. हरिश्चंद्र यादव के मुताबिक दिवाली के लिए वर्कशॉप में बसों को रिजर्व रखने की कवायद भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि दिवाली बाद छठ पर्व के मद्देनजर भी रोडवेज द्वारा पूर्वांचल के विभिन्न शहरों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।