फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Road dug up for water drainage; villagers create an uproar

Prayagraj News: पानी निकासी के लिए खोदी सड़क, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sat, 03 Oct 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 03 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Road dug up for water drainage; villagers create an uproar
मेजा के मनु का पूरा में हाईवे के किनारे मनु का पूरा बिंद बस्ती को जाने वाली सड़क को खोदे जाने स - फोटो : samvad
पानी निकासी के लिए मनूकापूरा बिंद बस्ती की सड़क को खोद दिया गया। इससे 500 की आबादी घरों में कैद हो गई। हाईवे किनारे खोदाई से कई घरों का रास्ता बंद हो गया है। ग्रामीणों ने हंगामा कर विरोध जताया।
विज्ञापन

मेजा के भंड़ेवरा और उरुवा गांव में पानी निकासी के लिए कुछ लोगों ने जेसीबी लगाकर मनूकापूरा गांव के सामने हाईवे किनारे खोदाई करने के साथ-साथ मनूकापूरा बिंद बस्ती की ओर जाने वाली सड़क को भी खोद दिया जिससे पांच सौ की आबादी वाले बस्ती के लोग घरों में कैद हो गए। उनका रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है।
विज्ञापन

सड़क की खोदाई करने से एक डिग्री कॉलेज भी प्रभावित हुआ है। वहां के छात्र-छात्राएं स्कूल नहीं पहुंच पाएंगे। ग्रामीण भगवती बिंद, रामू बिंद, सिपाही लाल बिंद और मैनेजर बिंद ने बताया कि इस तरह से सड़क की खोदाई की गई है कि बस्ती में आना-जाना मुश्किल हो गया है। कई बच्चे स्कूल नहीं जा सके। इसके विरोध में बस्ती के लोगों ने प्रदर्शन कर हंगामा काटा। कस्बे के सिपाही लाल बिंद ने बताया कि जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि पड़ोसी गांव का एक युवक जबरन जेसीबी लगाकर सड़क को खोदवा दिया जिससे रास्ता बाधित हो गया है। ग्रामीण मोनू सेठ ने बताया कि उनके घर के सामने 10 फीट तक गड्ढा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देश नहीं फिर भी खोदाई कर दे दिया नाले का स्वरूप
हाईवे के किनारे नाला नहीं है फिर भी खोदाई कर नाले का स्वरूप दे दिया गया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण सिपाही लाल बिंद ने खोदाई करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही खोदी गई सड़क को ठीक करने की मांग की गई है।

मेरी ओर से हाईवे किनारे या सड़क की खोदाई नहीं की गई है। अगर, किसी दबंग ने पानी निकासी के लिए इस तरह से दुस्साहसिक कदम उठाया है, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। राष्ट्रीय हाईवे के अधिकारियों के बगैर आदेश के ही इस तरह खोदाई पूरी तरह से गैरकानूनी है। जेसीबी से की गई खोदाई को पाटने का भी काम कराया जाएगा। - पंकज जायसवाल, अवर अभियंता, नेशनल हाईवे-35।
-सड़क को खोदाई करने की शिकायत ग्रामीणों की ओर से मिली है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -अजीत प्रताप सिंह, एसडीएम, मेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed