फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Road Accident on Prayagraj-Ayodhya highway in Pratapgarh high speed uncontrolled car entered house

UP: प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार बेकाबू कार घर में घुसी; चार युवकों की मौत और तीन घायल

Wed, 26 Feb 2025 10:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 26 Feb 2025 10:08 AM IST
सार

प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ है। तेज रफ्तार अनियंत्रित कार एक घर में घुस गई। हादसे में चार युवक की मौत हो गई, जबकि कार सवार तीन की हालत नाजुक है। घर में सो रहे दंपती भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Road Accident on Prayagraj-Ayodhya highway in Pratapgarh high speed uncontrolled car entered house
हादसे में घायल अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। बुधवार को एक तेज रफ्तार बेकाबू कार एक घर में घुस गई। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई है, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बनी है। घर में सो रहे दंपती भी गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कोतवाली देहात थाना इलाके के भुपियामऊ चौकी इलाके में प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग बबुरहा मोड़ के पास रात करीब दो बजे यह हादसा हुआ। 

कार सवार सभी श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे। श्रद्धालुओं से भरी महिंद्रा टीयूवी-300 कार अचानक बेकाबू होकर एक मकान में घुस गई। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात, भुपियामऊ चौकी, कटरा चौकी, पृथ्वीगंज चौकी, पीआरबी 112 समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस और ग्रामीणों को कार में सवार श्रद्धालुओं को बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आनन-फानन सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। कार में सात लोग सवार थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी बिहार-झारखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि तीन कार सवार और घर में सो रहे दंपती समेत पांच घायल हो गए। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे में इनकी हुई मौत
राजू सिंह (25) निवासी चैनपुर मढौरा बिहार ।
अभिषेक कुमार सिंह (24) पुत्र राज कुमार सिंह निवासी छपरा बिहार।
सौरभ (26) पुत्र विनोद निवासी जनपद रायगढ़ झारखंड
ड्राइवर अभिषेक ओझा (30) ,पता अज्ञात 

 

घायलों का विवरण
रोहित कुमार सिंह (24) पुत्र राज कुमार सिंह निवासी छपरा बिहार
आकाश (35) पुत्र रविन्द्र प्रसाद निवासी भुरकुंडा थाना पचरायू जिला रायगढ़ झारखंड
रुपेश (22) पुत्र बूपेश शर्मा निवासी गोगा पंकी सराय भागलपुर बिहार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed