{"_id":"9a388f6ad120e70649ea0edd5d7c9a52","slug":"riwayti-style-procession-pulled-duldul-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिवायती अंदाज में निकाला दुलदुल जुलूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिवायती अंदाज में निकाला दुलदुल जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 22 Oct 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। मोहर्रम की सातवीं बुधवार को दुलदुल जुलूस रिवायती अंदाज में मिर्जा इकबाल हुसैन, बाबर भाई की सरपरस्ती में पानदरीबा स्थित मिर्जा सफदर अली बेग के इमामबाड़े से सुबह चार बजे निकला। जो शहर के शाहगंज, नखासकोहना, रोशनबाग, बक्शी बाजार, दायरा शाह अजमल, रानीमंडी पहुंचा। जहां पर अंजुमन हैदरिया, अंजुमन मजलूमिया, अंजुमन अब्बासिया आदि के मातमी दस्तों ने जंजीरों से मातम किया
जुलूस बच्चा जी की धर्मशाला, कोतवाली, लोकनाथ चौराहा होते हुए चक स्थित इमामबाड़ा मीर वजीर अली पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस के पूरे रास्ते जगह-जगह खैर मकदम, मन्नत मांगी गई। अकीदतमंदों ने चादर पेश की।
जुलूस में अंजुमन गुन्चा-ए- कासिमया के प्रवक्ता सैयद मोहम्मद अस्करी, नजीब इलाहाबादी, जावेद, शादाब, कौसर अस्करी सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल रहे।