फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   rise in the water level of Ganga-Yamuna has stopped but problems remain

Prayagraj : गंगा-यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी थमी लेकिन बनी हुईं हैं समस्याएं

Tue, 30 Aug 2022 12:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 30 Aug 2022 12:04 AM IST
सार

दोनों नदियों का जलस्तर 85.95 मीटर तक पहुंच गया है। जबकि, खतरे का निशान 84.734 मीटर है। इस तरह से खतरे के निशान से करीब सवा मीटर ऊपर गंगा-यमुना बह रही हैं। इस वजह से शहर के बघाड़ा, सलोरी, तेलियरगंज, बेली, राजापुर, करेली आदि क्षेत्रों के दर्जनों मोहल्लों में हजारों घरों में पानी घुस गया है।

विज्ञापन
rise in the water level of Ganga-Yamuna has stopped but problems remain
Prayagraj News : प्रयागराज में बाढ़ की विभीषिका। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गंगा और यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी सोमवार को थम गई। बीच-बीच में जलस्तर में मामूली कमी भी दर्ज की गई। इससे तटीय इलाके लोगों ने राहत जरूर महसूस की लेकिन समस्याएं अब भी बरकरार हैं। बाढ़ की वजह से हजारों लोग अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर हैं तो गंदगी की वजह से इन इलाकों में बीमारियों का खतरा भी बन गया है।

विज्ञापन



दोनों नदियों का जलस्तर 85.95 मीटर तक पहुंच गया है। जबकि, खतरे का निशान 84.734 मीटर है। इस तरह से खतरे के निशान से करीब सवा मीटर ऊपर गंगा-यमुना बह रही हैं। इस वजह से शहर के बघाड़ा, सलोरी, तेलियरगंज, बेली, राजापुर, करेली आदि क्षेत्रों के दर्जनों मोहल्लों में हजारों घरों में पानी घुस गया है। बड़ी संख्या में लोगों को पलायन करना पड़ा है। 

विज्ञापन

rise in the water level of Ganga-Yamuna has stopped but problems remain
Prayagraj News : प्रयागराज में बाढ़ से बिगड़े हालात। - फोटो : अमर उजाला।

मुसीबत को इससे समझा जा सकता है कि राहत शिविरों में ही सात हजार से अधिक लोगों ने शरण ले रखी है। इसके अलावा हजारों परिवार बाढ़ में फंसे हैं। उनके मकान के प्रथम तल पानी में डूबे हैं। चोरी के डर से लोग आशियाना छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं।


मुश्किल यह कि उन तक राहत भी नहीं पहुंच पा रही। इससे उनके सामने खाना, पानी तक की समस्या खड़ी हो गई है। इसके अलावा जहरीले जंतुओं का भी खतरा बढ़ गया है। हालांकि अब जलस्तर में कमी का अनुमान है। इससे जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। डीएम संजय कुमार खत्री का कहना है कि दोनों नदियों के जलस्तर में कुछ कमी दर्ज की गई है। मंगलवार से और तेजी से पानी घटेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed