खुलासाः सिर में अंदरूनी चोट लगने से हो गई थी नई दुल्हन की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊआइमा कस्बा स्थित पूरे मियां जी मोहल्ले में निकाह के दूसरे ही दिन ससुराल में मृत मिली नुजहत बानो की मौत सिर में अंदरूनी चोट लगने की वजह से हुई थी। पोस्टमार्टम में इस बात का खुलासा होने के बाद एक आशंका यह भी है कि उसकी मौत हादसा हो। हालांकि, पुलिस का कहना है कि आरेापी पति के पकड़े जाने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।
मृतका के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को हुआ। दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान उसके शरीर पर किसी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले। हालांकि, सिर में अंदरूनी चोट मिली और यही चोट उसकी मौत की वजह भी रही। चोट लगने के चलते उसके सिर के भीतर खून भी बहा था, लेकिन यह बाहर नहीं आ पाया था।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसके शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं है। एसपी गंगापार धवल जायसवाल ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। बहुत सी बातें पति के पकड़े जाने के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगी। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है।
दिन में आई थी बारात, रात में मौत
पूरे मियां जी निवासी मो. खलील के बेटे नफीस की बारात रविवार को सोरांव के सेवइथ गांव में गई थी। निकाह के बाद शाम को दुल्हन नुसरत (25) पुत्री नसीम ससुराल आई। सोमवार सुबह वह संदिग्ध हाल में कमरे के भीतर मृत पड़ी मिली। जांच में पता चला कि दूल्हा नफीस भोर में 3 बजे से ही गायब हो गया। इससे माना जा रहा है कि इससे पहले ही नुजहत की मौत हो चुकी थी।