फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Retired PCS Jitendra joins Saints Council, Meladhikari has lived in Kumbh

सेवानिवृत्त पीसीएस जितेंद्र संन्यासी परिषद में शामिल, कुंभ में रह चुके हैं मेलाधिकारी

Sat, 30 Jan 2021 12:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Jan 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Retired PCS Jitendra joins Saints Council, Meladhikari has lived in Kumbh
prayagraj news : पूर्व अपर आयुक्त जितेंद्र बने दंडी संयासी परिषद के कोषाध्यक्ष। - फोटो : prayagraj
माघ मेले में शुक्रवार को अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद की कार्यकारिणी की हुई बैठक में संगठन के विस्तार पर गहन चर्चा की गई। गंगोली शिवाला मार्ग पर लगे हरियाणा के चरखी दादरी आश्रम शिविर में विचार-विमर्श के बाद पूर्व अपर आयुक्त जितेंद्र कुमार को परिषद का कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सेवानिवृत्त पीसीएस अफसर जितेंद्र प्रयागराज में दो बार मेलाधिकारी के पद पर भी तैनात रह चुके हैं।
विज्ञापन


दोपहर बाद सेक्टर-चार के चरखी दादरी शिविर में अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद की हुई बैठक में नीतिगत मुद्दों पर निर्णय लिया गया। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और चरखी दादरी केपीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम की मौजूदगी में दो बार मेलाधिकारी रह चुके जितेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव लाया गया। चर्चा के बाद दंडी संन्यासियों ने इस पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन


स्वामी ब्रह्माश्रम ने बताया कि परिषद के आय-व्यय सहित अन्य वित्तीय कार्यों को पूर्व अपर आयुक्त जितेंद्र कुमार देखेंगे। कोषाध्यक्ष के ब्रह्मलीन होने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। इससे पहले पूर्व अपर आयुक्त जितेंद्र को दंडी संन्यासी परिषद की सदस्यता दिलाई गई। परिषद के पदाधिकारियों ने पूर्व अपर आयुक्त जितेंद्र को मनोनयन पत्र भी सौंपा। जौनपुर निवासी जितेंद्र पढ़ाई इविवि से हुई है। वह 1997 बैच के पीसीएस अधिकारी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के सचिव के अलावा नगर आयुक्त फिरोजाबाद, अपर आयुक्त आगरा, अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला- 2013 और वर्ष -2019 कुंभ में वरिष्ठ परामर्श दाता के रूप में तैनात रहे हैं। मनोनयन के बाद जितेंद्र ने कहा कि वह परिषद की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर जगदगुरु स्वामी महेशाश्रम, राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी शंकराश्रम,प्रवक्ता स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी,उपाध्यक्ष स्वामी देवेंद्रानंद, उप मंत्री स्वामी नर्मदेश्वराश्रम,अशोक कुमार, रामदेव आश्रम, स्वामी ज्ञानेश्वर आश्रम और प्रबुद्ध आश्रम समेत कई संत उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed