Prayagraj : जमीन के विवाद में सेवानिवृत्त सीआरपीएफ कर्मी ने की फायरिंग, वीडियो वायरल
नैनी थाना क्षेत्र के धनुहा चकअवशान मोहल्ले में जमीन के विवाद में सेवानिवृत्त सीआरपीएफ कर्मी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। फायरिंग से अफरातरफी मच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनी थाना क्षेत्र के धनुहा चकअवशान मोहल्ले में जमीन के विवाद में सेवानिवृत्त सीआरपीएफ कर्मी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। फायरिंग से अफरातरफी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सेवानिवृत्त सीआरपीएफ कर्मी व उसके बेटे को थाने ले आई। वहीं लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली गई है। दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने पिता पुत्र पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घनुहा निवासी सरोज तिवारी पत्नी दिलीप तिवारी विधि व्यवसाय से जुड़ी हैं। उन्होंने एफआरआर दर्ज कर बताया गया कि सोमवार दोपहर वह अपनी एक भूखंड में गईं तो देखा कि उनके पड़ोसी सूर्य कांत मिश्र व उनके पुत्र अजीत व विपिन उनकी जमीन पर जबरन निर्माण करा रहे हैं। उन्होंने निर्माण कार्य रोकने की बात की तो आरोपी गालीगलौज करने लगे।
आरोप है कि विवाद बढ़ा तो सूर्यकांत ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से उनको निशान बनाते हुए फायर कर दिया लेकिन फायरिंग में वह बाल-बाल बच गईं। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने अपने बेटे अजीत को राइफल दी और सभी पर फायरिंग करने की बात कही। अजीत ने शिकायतकर्ता के भांजे अवनीश पुत्र सूर्य प्रकाश निवासी धनुहा, डांडी पर कई राउंड फायरिंग की लेकिन गोली उसे नहीं लगी।
इस दौरान मौजूद लोगों ने फायरिंग का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची तो सभी अपने घर चले गए। पुलिस ने पिता-पुत्र को थाने लाने के बाद उनकी लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली।
पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को कहना है कि जिस भूखंड को लेकर विवाद है उसे सूर्यकांत ने 2004 में रजिस्ट्री कराई थी। उक्त भूखंड को सरोज तिवारी की ओर से 2015 में रजिस्ट्री कराई गई है। मामला राजस्व विभाग में लंबित है।