{"_id":"5e3dba2c8ebc3ee607611370","slug":"result-for-13-posts-of-computer-operator-declared-allahabad-news-ald2678743134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर ऑपरेटर के 13 पदों का रिजल्ट घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर ऑपरेटर के 13 पदों का रिजल्ट घोषित
विज्ञापन
Result for 13 posts of computer operator declared
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शुक्रवार को कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी परीक्षा-2019 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया। इस परीक्षा के तहत 13 पदों के लिए चयन किया गया है। परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों में विश्व राज, रिपु सूदन मिश्र, अमित कुमार श्रीवास्तव, रोहित कुमार श्रीवास्तव, विजय शंकर वर्मा, संत राम, शशिकांत गुप्ता, आलोक कुमार कुशवाहा, सारस्वत विश्वकर्मा, नवीन कुमार सिंह, आंचल सिंह, अनुराग वर्मा एवं विजय प्रकाश भारतीया के नाम शामिल हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर के 13 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पिछले साल 15 सितंबर को लखनऊ के 18 केंद्रों में आयोजित की गई थी, जिसमें 2927 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसके बाद 19 जनवरी को शंभूनाथ इंजीनियरिंग कॉलेज, झलवा में हिंदी एवं अंग्रेजी की कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा आयोजित की गई।
कंप्यूटर टेस्ट में 410 अभ्यर्थी शामिल हुए थे और इनमें से 13 को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार जिन अभ्यर्थियों के नाम के सामने प्रोविजनल शब्द अंकित है, उन्हें वांछित प्रपत्र निर्धारित समय में आयोग में प्रस्तुत करने होंगे, अन्यथा उनका चयन निरस्त कर दिया जाएगा। परीक्षा के प्राप्तांक एवं श्रेणीवार/पदवार कटऑफ अंक जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम उच्च न्यायालय में योजित याचिका राहुल कपूर बनाम उत्तर प्रदेश रारज्य व अन्य में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन होगा।