फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Result declared after a decade of principal recruitment, 94 non-government secondary schools got regular principals

प्रधानाचार्य भर्ती का एक दशक बाद रिजल्ट घोषित, 94 अशासकीय माध्यमिक स्कूलों को मिले नियमित प्रधानाचार्य

Tue, 03 May 2022 01:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 03 May 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
Result declared after a decade of principal recruitment, 94 non-government secondary schools got regular principals
education - फोटो : Social Media
 कानपुर मंडल के 94 सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक स्कूलों को एक दशक के लंबे इंतजार के बाद नियमित प्रधानाचार्य मिल गए। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रधानाचार्य भर्ती-2011 का अंतिम चयन परिणाम सोमवार को जारी कर दिया। परिणाम चयन बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन



प्रधानाचार्य भर्ती का विवाद हाईकोर्ट में लंबित था। कानपुर मंडल में प्रधानाचार्य के 94 पदों पर भर्ती का परिणाम सबसे अंत में जारी किया गया। इससे पूर्व 25 जनवरी को देवीपाटन मंडल का परिणाम जारी किया गया था। चयन बोर्ड के सचिव नवल किशोर के अनुसार 12 दिसंबर 2019 के हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में 31 मार्च एवं एक अप्रैल को कानपुर मंडल के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कराया गया था।
विज्ञापन


विभिन्न याचिकाओं में हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में नगर निगम कानपुर की ओर से संचालित वैदिक टेक्निकल एवं औद्योगिक इंटर कॉलेज दिबियापुर औरैया और नारायण आर्य कन्या इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद के परिणाम को छोड़कर शेष संस्थाओं का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed