फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Respondent summoned by SP Bhadohi on death in custody

हिरासत में मौत पर एसपी भदोही से जवाब तलब

Sat, 11 Jan 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Respondent summoned by SP Bhadohi on death in custody
Respondent summoned by SP Bhadohi on death in custody
हिरासत में मौत पर एसपी भदोही से जवाब तलब
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने पूछा मौत के बाद पुलिस ने क्या कदम उठाए
प्रयागराज। भदोही जिला जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एसपी भदोही जवाब तलब किया है। कोर्ट ने उनको व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल कर बताने को कहा है कि किन परिस्थितियों में बंदी की मौत हुई और उसके बाद जांच को लेकर क्या कदम उठाए गए हैं।
भदोही की यासमीन की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति अजीत कुमार की पीठ ने दिया। याची के अधिवक्ता आलोक कृष्ण त्रिपाठी का कहना था कि याची के पति फिरोज हाशमी को पुलिस ने हिरासत में लिया था बाद में उसे एक्साइज एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया। 10 अगस्त 2018 को उसकी जेल में मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले में चोट और फांसी लगाना बताया गया है। अधिवक्ताका कहना था की बंदी की मौत पिटाई से हुई है जिसे बाद में आत्महत्या का रूप दे दिया गया।
विज्ञापन

कोर्ट ने इस मामले में प्रदेश सरकार से जवाब मांगा था सरकारी वकील ने बताया कि फिरोज ने जेल के बाथरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी फांसी लगाई जाने की पुष्टि होती है। इस पर कोर्ट ने एसपी से पूछा है कि किस आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया कि बंदी आत्महत्या की है। बंदी की मौत के बाद जांच को लेकर क्या कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed